Ad2
Banner1

सोंडवा महाविद्यालय द्वारा कॉलेज चलो अभियान का समापन

उच्च शिक्षा विभाग मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार नवीन शासकीय महाविद्यालय सोंडवा द्वारा महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ भूपेंद्र तिवारी के मार्गदर्शन में कॉलेज चलो अभियान के तहत महाविद्यालय के प्रो सायसिंग अवास्या, डॉक्टर प्रिया बघेल प्रो कनु बडोले द्वारा दिनांक 11 मई, 2022 को उमराली शहर के दो विद्यालय शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, उमराली एवं एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, उमराली में तथा दिनांक 12 मई, 2022 को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छकतला, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बखतगढ़ एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, अठ्ठा में भ्रमण कर नवीन शासकीय महाविद्यालय सोंडवा में संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों की जानकारी दी व विद्यार्थियों को महाविद्यालय में प्रवेश लेने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

महाविद्यालय के प्राध्यापकों द्वारा 17 मई 2022 से प्रारंभ होने वाली प्रवेश प्रक्रिया के विषय में भी विस्तृत जानकारी देते हुए पंजीयन के दौरान रखी जाने वाली सावधानियों पर प्रकाश डाला गया। साथ ही नवीन राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विभिन्न प्रावधानों के बारे में जैसे चॉइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम, बहु विषयक दृष्टिकोण, बहु आगमन एवं निर्गमन व्यवस्था, व्यावसायिक शिक्षा एवं अकादमिक लचीलापन आदि के बारे में बताया गया। साथ ही महाविद्यालय में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा विभाग द्वारा संचालित विभिन्न हितग्राही मूलक योजनाओं की जानकारी विद्यार्थियों को प्रदान की गई।

साथ ही समस्त विद्यालयों के प्राचार्यों को उच्च शिक्षा विभाग मध्यप्रदेश शासन द्वारा प्रकाशित पुस्तिका नई शिक्षा नई उड़ान भेट स्वरूप प्रदान की गई।

इस प्रकार दिनांक 5 मई, 2022 से प्रारंभ किए गए कॉलेज चलो अभियान का समापन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बखतगढ़ एवं अट्ठा से किया गया।

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- +918962423252

    |         |     प्रतापनगर व जोबट के बीच सीधी रेल सेवा की शुरुआत, प्रताप नगर से अलीराजपुर के बीच चलने वाली पैसेंजर जोबट तक विस्तारित     |     कृषि विज्ञान केन्द्र अलीराजपुर में विश्व मृदा स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर कायर्क्रम का आयोजन हुआ     |     सावधान यदि आप मतगणना स्थल पर जा रहे हो तो इस सावधानी का विशेष ध्यान रखे।     |         |     अलीराजपुर विकास खण्ड में दिव्यांग छात्रों (CWSN) ने स्पोर्ट्स एवं एक्सपोजर विजिट में अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया     |     कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी डाॅ. अभय अरविंद बेडेकर ने धारा 144 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया मतगणना स्थल के 200 मीटर के दायरे हेतु प्रतिबंधात्मक आदेश जारी     |         |     जीवन ज्योति हेल्थ सर्विस टी. आई.(FSW) आलीराजपुर द्वारा विश्व एड्स दिवस 15 दिवसीय पखवाडे का कार्यक्रम किया जा रहा है।     |