Ad 1

पेट्रोल-डीजल हुआ सस्ता, अलीराजपुर,भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर में ये दाम, MP में क्या है आज के ताजा रेट

केंद्र सरकार के एक्साइज ड्यूटी कम करने के बाद एमपी में पेट्रोल-डीजल के दाम घट गए हैं। रविवार को राजधानी भोपाल में पेट्रोल के दाम 108.65 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 93.90 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गए। इसी तरह इंदौर में पेट्रोल 108.68 रुपये, डीजल 93.96 रुपये, अलीराजपुर मे पेट्रोल 110.51 रुपये, डीजल 95.62 रुपये, वहीं एक्स्ट्रा प्रिमियम पेट्रोल 115.41 रुपये ,ग्वालियर में पेट्रोल 108.54 रुपये, डीजल 93.80 रुपये, सागर में पेट्रोल 108.26 रुपये, डीजल 93.54 रुपये और रतलाम में पेट्रोल 108.43 रुपये और डीजल 93.72 रुपये पर पहुंच गए। जबलपुर में पेट्रोल के दाम घटकर 108 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 93 रुपये प्रति लीटर हो गए। यहां करीब 47 दिनों के बाद महंगाई से बड़ी राहत मिली। अब रोजमर्रा की चीजों के दाम कम होने की उम्मीद है। 

गौरतलब है कि, वित्त मंत्रालय ने शनिवार को पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी 8 रुपये और डीजल पर 6 रुपये प्रति लीटर कम करने की घोषणा की थी। एक्साइज ड्यूटी कम करते ही पेट्रोल के दाम 9.5 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 7 रुपये प्रति लीटर गिर गए। बता दें, रोज सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल के दामों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू हो जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं।

चारों महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

👉दिल्ली पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर

👉मुंबई पेट्रोल 111.35 रुपये और डीजल 97.28 रुपये प्रति लीटर

👉चेन्नई पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर

👉कोलकाता पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर

इन शहरों में भी नए भाव जारी

👉नोएडा में पेट्रोल 96.79 रुपये और डीजल 89.96 रुपये प्रति लीटर हो गया है।

👉लखनऊ में पेट्रोल 96.57 रुपये और डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर हो गया है।

 

👉पटना में पेट्रोल 107.24 रुपये और डीजल 94.04 रुपये प्रति लीटर हो गया है।

​जोबट: भारतीय मजदूर संघ ने किया नई सहायिकाओं का स्वागत, 4 माह से रुके मानदेय को लेकर उठाई आवाज     |     ओबीसी–एससी–एसटी के हक़ और सम्मान के लिए भोपाल में हुआ विशाल महासम्मेलन।     |     आलीराजपुर जिले में रविवार को 6 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित     |     आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत शिविर का आयोजन, समस्याओं का त्वरित निपटारा करें विभाग -वीरेंद्र सिंह एसडीएम     |     फिस के नाम पर अभिभावकों को धमकाया जाता है फीस जमा ना होने पर बच्चों को घण्टो खड़ा रखकर किया जाता है पड़ताड़ित     |     डीएसपी के पद पर चयनित सुश्री सोनू कनेश का आदिवासी समाज जिला कोर कमेटी ने किया सम्मानित     |     बिजली गुल अलीराजपुर जिले के इन इलाको इश गावो मे रहेगी रविवार को बिजली गुल।     |     ,, सोंडवा महाविद्यालय में जिला स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता आयोजित की गए,,     |     मिशन D3 में कार्य करने वाले हर कार्यकर्ता का होगा सम्मान,     |     महिला अपराध, पॉक्सो एक्ट एवं साइबर अपराध संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन     |