Ad 1

प्रधानपाठक श्री विक्रम सिंह रावत आम्बुआ के सेवानिवृत्त होने पर आकास संगठन ने स्मृति चिन्ह देकर दी विदाई

रावत जी ने शिक्षा के क्षेत्र में 41वर्ष सेवा देकर समाज को महत्वपूर्ण योगदान दिया है,अब समाज सेवा के अन्य क्षेत्र में भी सेवाएं दें – आकास जिला अध्यक्ष भंगुसिंह तोमर

:-शासकीय मा0वी0 विधालय इंदरसिंह की चौकी विकासखण्ड अलीराजपुर के प्रधानपाठक सम्मानीय श्री विक्रम सिंह जी रावत (पटेल ग्राम आम्बुआ) की शासकीय सेवा पूर्ण करने पर उनके निवास ग्राम आम्बुआ में सेवानिवृत्ति के अवसर पर विदाई समारोह का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें आदिवासी कर्मचारी अधिकारी संगठन(आकास) अलीराजपुर के जिला अध्यक्ष भंगुसिंह तोमर ने संबोधित करते हुए कहा कि रावत जी ने शिक्षा के क्षेत्र में 41वर्ष की सेवा देकर समाज को महत्वपूर्ण योगदान दिया है,जिसका हम आप से अनुभव प्राप्त करते रहेंगे,अब आप स्वत्रंत होकर समाज सेवा के अन्य क्षेत्रों में भी सेवाएं दें,ताकि समाज को आपके अनुभवों का लाभ प्राप्त हो सकें। साथ ही अजाक्स के जिला उपाध्यक्ष एवं आकास संगठन के जिला कोषाध्यक्ष रतन सिंह रावत ने कहा कि सेवानिवृत्ति शासकीय प्रक्रिया है व्यक्ति कभी सेवानिवृत्त नही होता है वह अंतिम समय तक कार्य करता रहता है,आपके सेवा कार्य को हमेशा याद किया जावेगा।

आकास संगठन के जिला अध्यक्ष भंगुसिंह तोमर, महासचिव सुरेंद्र सिंह चौहान, सचिव केरमसिंह चौहान, कोषाध्यक्ष रतनसिंह रावत एवं सक्रिय सदस्य रमेश डावर,छगन सिंह तोमर,संदीप चौहान आदि उपस्थित होकर संगठन की ओर से स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई हैं।गाजे बाजे के साथ विदाई चल समारोह आम्बुआ के मुख्य बाजार मार्ग से होते हुए उनके घर तक निकाला गया।उनका जगह-जगह फूल मालाओं से स्वागत करते हुए ससम्मान उन्हें घर तक छोड़ कर विदाई दी गई।

आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत शिविर का आयोजन, समस्याओं का त्वरित निपटारा करें विभाग -वीरेंद्र सिंह एसडीएम     |     फिस के नाम पर अभिभावकों को धमकाया जाता है फीस जमा ना होने पर बच्चों को घण्टो खड़ा रखकर किया जाता है पड़ताड़ित     |     डीएसपी के पद पर चयनित सुश्री सोनू कनेश का आदिवासी समाज जिला कोर कमेटी ने किया सम्मानित     |     बिजली गुल अलीराजपुर जिले के इन इलाको इश गावो मे रहेगी रविवार को बिजली गुल।     |     ,, सोंडवा महाविद्यालय में जिला स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता आयोजित की गए,,     |     मिशन D3 में कार्य करने वाले हर कार्यकर्ता का होगा सम्मान,     |     महिला अपराध, पॉक्सो एक्ट एवं साइबर अपराध संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन     |     पीएम श्री एकीकृत शा. हाई स्कूल थोडसिंधी में हुआ साईकिल वितरण कार्यक्रम, कैबिनेट मंत्री श्री नागरसिंह चौहान रहें उपास्थित      |     अभिमन्यु-3 विशेष जन-जागरूकता अभियान के अंतर्गत मैराथन दौड़ आयोजन     |     अवैध पिस्टल एवं जिंदा राउंड के साथ बदमाश गिरफ्तार,मुखबिर सूचना पर सक्रिय पुलिस कार्रवाई।     |