Ad 1

गायों की सेवा का अनूठा आयोजन: गोशाला पहुंच कर गायो को आम रस पिलाया, पढ़ें कहां हुआ ये सब

आलीराजपुर जिले के ग्राम सोमकुआँ में गोशाला में गौसेवा का बेहद अनूठा आयोजन किया गया. पहले आम रस तैयार कर उसे टप में भरा गया, फिर श्रद्धालुओं ने उसमें ड्राई फ्रूट्स डालकर गोवंश के प्रति अपनी श्रद्धा प्रकट की. गोशाला का संचालन गो भक्तों और जीव दया प्रेमियों की ओर से आर्थिक सहयोग देकर किया जाता है. यहां आये दिन मांगलिक कार्यक्रम होते हैं और लोगों की ओर से गायों की सेवा की जाती है. आयोजन को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग गोशाला पहुंचे और इस अनूठे नजारे का आनंद लिया.

गर्मियों के मौसम में रसीले आमों का सभी आनंद लेना चाहते हैं. आम के सीजन में अमूमन सभी लोग आम रस का आनंद लेने से नहीं चूकते है. फिर मूक पशु प्राणी इससे अछूते क्यों रहें? इसी को देखते हुए आलीराजपुर नगर के युवा ने गोशाला पहुच कर गोवंश को भी भरपूर आम रस पिलाया. गोवंश भी आम रस का आनंद ले सके इसके लिये यहां एक अनूठा आयोजन किया गया. यहां 30 किलो आमों का ड्राई फ्रूट्स मिक्स कर आम रस तैयार कर गोवंश को पूरी श्रद्धा के साथ पिलाया गया. इस आयोजन को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग गोशाला पहुंचे और इस अनूठे नजारे का आनंद लिया.

मांगलिक कार्यक्रमों और त्योहारों के दौरान गोवंश को गुड़ और हरा चारा खिलाने के तो कई कार्यक्रम आये दिन होते रहते हैं. लेकिन गायों को आम रस पिलाने का यह आयोजन संभवतया पहली बार हुआ है. बेहद श्रद्धा के साथ ग्राम सोमकुआँ में युवा वर्ग ने शनिवार को इसका अनूठा आयोजन किया. और गोवंश के प्रति अपनी श्रद्धा प्रकट की. इस कार्यक्रम को लेकर युवाओं में भी खासा उत्साह नजर आया.

​जोबट: भारतीय मजदूर संघ ने किया नई सहायिकाओं का स्वागत, 4 माह से रुके मानदेय को लेकर उठाई आवाज     |     ओबीसी–एससी–एसटी के हक़ और सम्मान के लिए भोपाल में हुआ विशाल महासम्मेलन।     |     आलीराजपुर जिले में रविवार को 6 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित     |     आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत शिविर का आयोजन, समस्याओं का त्वरित निपटारा करें विभाग -वीरेंद्र सिंह एसडीएम     |     फिस के नाम पर अभिभावकों को धमकाया जाता है फीस जमा ना होने पर बच्चों को घण्टो खड़ा रखकर किया जाता है पड़ताड़ित     |     डीएसपी के पद पर चयनित सुश्री सोनू कनेश का आदिवासी समाज जिला कोर कमेटी ने किया सम्मानित     |     बिजली गुल अलीराजपुर जिले के इन इलाको इश गावो मे रहेगी रविवार को बिजली गुल।     |     ,, सोंडवा महाविद्यालय में जिला स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता आयोजित की गए,,     |     मिशन D3 में कार्य करने वाले हर कार्यकर्ता का होगा सम्मान,     |     महिला अपराध, पॉक्सो एक्ट एवं साइबर अपराध संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन     |