Ad 1

Hajj Yatra 2022: दो साल बाद हज के मुकद्दस सफर पर रवाना हुए जायरीन, समाजजनों ने स्वागत कर दी विदाई

इरशाद मंसुरी की रिपोर्ट ✍🏻

हमीद इंडिया वाला सपत्नी पवित्र हज यात्रा हेतु रवाना हुवे

अलीराजपुर:- लब्बेक अल्लाह हुम्मा लब्बेक, ला सरिका लब्बेक, मदीने वाले को हमारा सलाम कहना, की सदाओ के बिच पवित्र हज यात्रा पर जाने वाले नगर के हमीद मनिहार इंडिया वाला सपत्नी गुरुवार दोपहर को हजयात्रा के लिए रवाना हुवे | इस दौरान मुस्लिम समाजजनो ने उनका हार-फूल मालाओ से स्वागत कर भावभीनी विदाई दी | इंडिया वाला अलीराजपुर से बड़ोदा होते हुवे मुंबई हवाई जहाज से 26 जून को सऊदी अरब के मक्का-मदीना शहर पहुंचेगे | जहां पर वह पवित्र हजयात्रा की सम्पूर्ण धार्मिक प्रकिया के अरकान अदा करेंगे | इस दौरान समाजजनो ने हजयात्री से मक्का-मदीना मे भारत देश एवं मध्यप्रदेश मे खुशहाली, अमन-चेन, सामाजिक सौहार्द की दुआएं करने की गुजारिश की गईं | उल्लेखनीय है की इस्लाम धर्म मे जीवन मे एक बार पवित्र हजयात्रा करना अनिवार्य होता है | जिसके पश्चात हजयात्रा पर जाने वाले हाजी सारे गुनाह से पाक-साफ हो जाता है | इस वर्ष पवित्र हज यात्रा के लिए अलीराजपुर जिले से करीब 06 व्यक्ति हज यात्रा पर जा रहे है | जिनका विगत दिनों जिला चिकित्सालय मे स्वास्थ्य परीक्षण कर टिके भी लगाए गए है | मुस्लिम समाज के प्रभारी शहर काजी सेय्यद हनीफ मियां, वरिष्ठजन हाजी समद मुग़ल,सानी मकरानी, मोहम्मद हुसैन पाक़ीज़ा, रफीक कुरैशी दस्तक, शाकिर अली रूबी, हाजी रफीक मनीहार, हाजी शब्बीर मनीहार, शायर सिराज तन्हा, शाबीर बाबा, हाजी इक़बाल खत्री, जुनेद मकरानी, इरफ़ान बरकाती, बब्बू मकरानी, सलीम शाह, इलियास हुसैन, हनीफ इंडिया वाला आदि ने

पवित्र हजयात्रा पर जाने वाले हमीद इंडिया वाला को मुबारक़बाद देते हुवे विदाई दी |

फोटो हजयात्री का स्वागत करते हुवे समाजजन |

आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत शिविर का आयोजन, समस्याओं का त्वरित निपटारा करें विभाग -वीरेंद्र सिंह एसडीएम     |     फिस के नाम पर अभिभावकों को धमकाया जाता है फीस जमा ना होने पर बच्चों को घण्टो खड़ा रखकर किया जाता है पड़ताड़ित     |     डीएसपी के पद पर चयनित सुश्री सोनू कनेश का आदिवासी समाज जिला कोर कमेटी ने किया सम्मानित     |     बिजली गुल अलीराजपुर जिले के इन इलाको इश गावो मे रहेगी रविवार को बिजली गुल।     |     ,, सोंडवा महाविद्यालय में जिला स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता आयोजित की गए,,     |     मिशन D3 में कार्य करने वाले हर कार्यकर्ता का होगा सम्मान,     |     महिला अपराध, पॉक्सो एक्ट एवं साइबर अपराध संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन     |     पीएम श्री एकीकृत शा. हाई स्कूल थोडसिंधी में हुआ साईकिल वितरण कार्यक्रम, कैबिनेट मंत्री श्री नागरसिंह चौहान रहें उपास्थित      |     अभिमन्यु-3 विशेष जन-जागरूकता अभियान के अंतर्गत मैराथन दौड़ आयोजन     |     अवैध पिस्टल एवं जिंदा राउंड के साथ बदमाश गिरफ्तार,मुखबिर सूचना पर सक्रिय पुलिस कार्रवाई।     |