Ad 1

हर बारिश में यही कहानी…स्कूल बने तालाब, कक्षों में भरा पानी

आलीराजपुर:- जिले के इन्दर सिंह की चौकी के पटेल फलिया गांव के सरकारी स्कूल जलभराव की वजह से तलैया बन गए हैं। बारिश का पानी यहां कक्षों के अंदर तक घुस गया है। गांव के स्कूल में पानी भरा होने की वजह से बच्चों को वापस लौटना पड़ा। बारिश से खेत का पानी सीधा स्कूल का प्रागंण में चला जाता है। खेत मे पानी निकासी का रास्ता नही होने से बारिश होते ही अंदर पानी भर जाता है। बरसात के दिनों में विद्यालय में जलभराव होने के कारण अक्सर छात्र-छात्राओं को वापस लौटना पड़ता है। विद्यालय में पानी भरने से विद्यालय से बिना पढ़े छात्र घर वापस लौट जाते और शिक्षक भी स्कूल में प्रवेश नहीं कर सके।

अधिकारियों की इस लापरवाही से बच्चों का जीवन दाव पर लगा हुआ है। लेकिन किसी को इसकी चिंता नहीं है। शिक्षा सत्र के शुरूआत में कागजी खानापूर्ति के लिए अधिकारी स्कूल में आतें हैं और यहां की समस्या और जरूरत को लेकर इसे जल्द पूरा करने का रटा रटाया आश्वासन दे कर चले जाते हैं। लेकिन स्थिति जस की तस बनी रहती है। बच्चों की पढ़ाई से वंचित रहते है। इसके लिए सीधे तौर पर शिक्षा विभाग के अधिकारी जिम्मेदार होगें।

पढ़ाई का नुकसान

कोविड महामारी में स्कूल ही नहीं खुल पाए हैं। बच्चों की पढ़ाई का बहुत नुकसान हुआ।अब स्कूल खुले है तो यहां जलभराव की समस्या आए दिन बनी रहती है। स्कूल में गंदा पानी भर जाता है। तो स्कूल बैठने के लिए जगह नहीं रहती है। जिससे पढ़ाई नहीं कर पाते है। स्कूल में गंदा पानी भरने से पनपे मच्छरों के बीच कैसे पढ़ें। अब स्कूल में पानी भरा होने से बिना पढ़े ही घर लौटना पड़ रहा है।

​जोबट: भारतीय मजदूर संघ ने किया नई सहायिकाओं का स्वागत, 4 माह से रुके मानदेय को लेकर उठाई आवाज     |     ओबीसी–एससी–एसटी के हक़ और सम्मान के लिए भोपाल में हुआ विशाल महासम्मेलन।     |     आलीराजपुर जिले में रविवार को 6 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित     |     आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत शिविर का आयोजन, समस्याओं का त्वरित निपटारा करें विभाग -वीरेंद्र सिंह एसडीएम     |     फिस के नाम पर अभिभावकों को धमकाया जाता है फीस जमा ना होने पर बच्चों को घण्टो खड़ा रखकर किया जाता है पड़ताड़ित     |     डीएसपी के पद पर चयनित सुश्री सोनू कनेश का आदिवासी समाज जिला कोर कमेटी ने किया सम्मानित     |     बिजली गुल अलीराजपुर जिले के इन इलाको इश गावो मे रहेगी रविवार को बिजली गुल।     |     ,, सोंडवा महाविद्यालय में जिला स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता आयोजित की गए,,     |     मिशन D3 में कार्य करने वाले हर कार्यकर्ता का होगा सम्मान,     |     महिला अपराध, पॉक्सो एक्ट एवं साइबर अपराध संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन     |