Ad 1

विश्व आदिवासी दिवस का जिला स्तरीय कार्यक्रम इस वर्ष जिला मुख्य पर ही होगा

आदिवासी समाज जिला कोर कमेटी की हुई बैठक,आयोजन समिति एवं उप समितियों का हुआ गठन

अलीराजपुर:- विश्व आदिवासी दिवस को बड़े धूमधाम से मनाने के लिए आजाद भवन अलीराजपुर में आदिवासी समाज जिला कोर कमेटी एवं समाज के विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों,वरिष्ठजनों की उपस्थिति में बैठक आयोजित की गई।

सर्वसहमति से निर्णय लिया गया है कि इस वर्ष प्रत्येक गांव एवं कस्बों में साप्ताहिक कार्यक्रम के तहत रैली तथा सभा का आयोजन किया जावेगा।विश्व आदिवासी दिवस 9 अगस्त 2022 का जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम जिला मुख्यलय पर हर्षउल्लास के साथ मनाया जायेगा। जिसकी तैयारियां प्रारम्भ कर दी गई है।

कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए विश्व आदिवासी दिवस आयोजन समिति के साथ ही विभिन्न उप समितियों का गठन किया गया है।सर्व सहमति से आयोजन समिति का अध्यक्ष समाज के वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता शंकर भाई तड़वाल एवं कार्यकारी अध्यक्ष मालसिंह तोमर को नियुक्ति किया गया है।उपाध्यक्ष के पद पर सावन सोलंकी,दिलीप बामनिया भाबरा,विक्रम सिंह बामनिया चांदपुर, संजय चौहान सोण्डवा,दिशांत गाड़रिया जोबट, अर्जुन सिंगाड उदयगढ़ तथा सचिव शैलेन्द्र डुडवा सोण्डवा, कैलाश आवासीय उमराली, राहुल कनेश, गणेश किराड़ नानपुर,सावन चोहान जोबट, अजमेर भिंडे, पिंटू चोहान अलीराजपुर अर्जुन चोहान कट्ठीवाड़ा, अजय बामनिया भाबरा एवं करन मुजाल्दा उदयगढ़ को नियुक्त किया गया है,प्रतिभा सम्मान समिति केरम जमरा,भंगुसिंह तोमर, केरम सिंह चौहान, अरविंद कनेश एवं मुकेश रावत रहेंगे।प्रसार-प्रचार समिति में ब्लॉक वार जिम्मेदारी दी गई है।

इसके साथ ही स्वागत-सत्कार समिति,पार्किंग समिति, मचं संचालन समिति, प्रोबोधन वक्ता चयन समिति, पेयजल समिति, सुरक्षा व्यवस्था(वालेंटियर) समिति, अनुशासन-नियंत्रण समिति, रैली-सांस्कृतिक कार्यक्रम समिति एवं आय-व्यय समिति का गठन किया गया है।

विश्व आदिवासी दिवस को यादगार बनाने के लिए इस वर्ष समाज जन अपने अपने घरों में रंगोली बनाकर शाम के समय दीपक प्रज्वलित करेंगे,और देशी परम्परागत पकवान बनायेंगे।प्रत्येक गांव में आदिवासी समाज के महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण,पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधा रोपण करते हुए जिले की संस्कृति अनुरूप वेश-भूषा में परम्परागत वाद्य यंत्रों के साथ नाचते- गाते धूम धाम से सभा एवं रैली निकाली जायेगी,उसके बाद रैली के रूप में जिले भर से आदिवासी समाजजन जिला स्तरीय कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।आयोजन समिति के अध्यक्ष शंकर भाई तड़वाल एवं जिला कोर कमेटी के सदस्यों ने अधिक से अधिक संख्या में सगाजनों को कार्यक्रम में सम्मिलित होकर सफल बनाने की अपील की गई है।

​जोबट: भारतीय मजदूर संघ ने किया नई सहायिकाओं का स्वागत, 4 माह से रुके मानदेय को लेकर उठाई आवाज     |     ओबीसी–एससी–एसटी के हक़ और सम्मान के लिए भोपाल में हुआ विशाल महासम्मेलन।     |     आलीराजपुर जिले में रविवार को 6 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित     |     आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत शिविर का आयोजन, समस्याओं का त्वरित निपटारा करें विभाग -वीरेंद्र सिंह एसडीएम     |     फिस के नाम पर अभिभावकों को धमकाया जाता है फीस जमा ना होने पर बच्चों को घण्टो खड़ा रखकर किया जाता है पड़ताड़ित     |     डीएसपी के पद पर चयनित सुश्री सोनू कनेश का आदिवासी समाज जिला कोर कमेटी ने किया सम्मानित     |     बिजली गुल अलीराजपुर जिले के इन इलाको इश गावो मे रहेगी रविवार को बिजली गुल।     |     ,, सोंडवा महाविद्यालय में जिला स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता आयोजित की गए,,     |     मिशन D3 में कार्य करने वाले हर कार्यकर्ता का होगा सम्मान,     |     महिला अपराध, पॉक्सो एक्ट एवं साइबर अपराध संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन     |