Ad 1

अलीराजपुर में निकला मोहर्रम का शाही मेहंदी जुलूस

आलीराजपुर आगामी मोहर्रम पर्व को देखते हुए, मोहर्रम कमेटी के अध्यक्ष तसद्दुक चंदेरी ने न.पा सीएमओ से मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र में साफ सफाई एवं मार्ग पर पड़े मलबे हटाने की बात की। जिस पर न.पा प्रशासन ने शनिवार दोपहर को मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र के मार्गो की साफ सफाई कर मलबा हटाने की कार्यवाही की गई।

मेहंदी की रस्म

हजरत इमाम हुसैन की शहादत की याद में मोहर्रम का शाही मेहंदी जुलूस निकला, मेहंदी के जुलूस के आगे-आगे मुस्लिम समाज के युवा एवं बच्चे ढोल एवं ताशों और डीजे धुन बजाते हुए चल रहे थे। मोहर्रम कमेटी के अध्यक्ष तसद्दुक चंदेरी संरक्षक सैय्यद मोहसिन मियां ने बताया कि मोहर्रम की सात तारीख को यह मेहंदी इमामे कासिम की याद में निकाली जाती है। उनकी शहादत की याद में शनिवार को मेहंदी की रस्म के दौरान मुस्लिम धर्मावलंबियों द्वारा अलग-अलग नगर के निर्माणाधीन ताजियों पर पूरी अकीदत एवं मन्नत के साथ मेहंदी की रस्म पूरी की गई। मान्यता है कि जिस व्यक्ति द्वारा मेंहदी बोली जाती है वह नंगे पांव एक चौकी पर शुद्ध घी से दिये जलाकर तथा चौकी को अपने सिर पर रखकर ताजियों तक जाते है। जहां मेहंदी चढ़ाने की रस्म अदा की जाती है। इस दौरान, शरबत, खीर आदि पर फातिहा लगाकर तबर्रुक बांटी गईं।

उक्त जानकारी मोहर्रम कमेटी के मीडिया प्रभारी इरशाद मंसूरी द्वारा दी गई

​जोबट: भारतीय मजदूर संघ ने किया नई सहायिकाओं का स्वागत, 4 माह से रुके मानदेय को लेकर उठाई आवाज     |     ओबीसी–एससी–एसटी के हक़ और सम्मान के लिए भोपाल में हुआ विशाल महासम्मेलन।     |     आलीराजपुर जिले में रविवार को 6 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित     |     आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत शिविर का आयोजन, समस्याओं का त्वरित निपटारा करें विभाग -वीरेंद्र सिंह एसडीएम     |     फिस के नाम पर अभिभावकों को धमकाया जाता है फीस जमा ना होने पर बच्चों को घण्टो खड़ा रखकर किया जाता है पड़ताड़ित     |     डीएसपी के पद पर चयनित सुश्री सोनू कनेश का आदिवासी समाज जिला कोर कमेटी ने किया सम्मानित     |     बिजली गुल अलीराजपुर जिले के इन इलाको इश गावो मे रहेगी रविवार को बिजली गुल।     |     ,, सोंडवा महाविद्यालय में जिला स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता आयोजित की गए,,     |     मिशन D3 में कार्य करने वाले हर कार्यकर्ता का होगा सम्मान,     |     महिला अपराध, पॉक्सो एक्ट एवं साइबर अपराध संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन     |