Ad2
Banner1

मोहर्रम पर्व का हुआ समापन प्रशासन का रहा कड़ा इन्तजाम

आलीराजपुर:- हक हसैन मौला हुसैन, या हसन या हुसैन जेसे गगनभेदी नारौ एवं ढोल-ढमाको व डीजे की धुन के बिच बुधवार सुबह नगर के प्रमुख मार्गो से ताजियो का विसर्जन जुलुस निकाला गया। ताजियो का परम्परानुसार कर्बला स्थित राक्सा नदी एवं नानपुर क्षैत्र के हथनी नदी व मौरासा तालाब पर विसर्जन किया गया। इसी के साथ मुस्लिम समाज के दस दिवसिय मोहर्रम पर्व का भी समापन हो गया। हजरत ईमाम हुसैन की शहादत दिवस पर मोहर्रम पर्व पर की दसवी तारीख मंगलवार रात्री 8ः30 बजे सुभाष मार्ग, असाडपुरा खोदरी फलिया, मोलाना आजाद मार्ग, जामा मस्जिद क्षैत्र के ताजियो का जुलुस नगर के प्रमुख मार्गो से निकाला गया। जुलुस बस स्टैण्ड होते हुए जामा मस्जिद चैक पहुंचा और ताजिये आमजनो की ज्यारत के लिए रखे गए। जहां पर विभिनन समुदाय के श्रद्धालुओ ने आस्थास्वरुप दर्शन कर चढावा पेश किया। रात्रि मे अचानक बारिश आ जाने से जामा मस्जिद चैक से पुनः अपने स्थान पर लाए गए। वहि रात्रि मे दावलशाह मोहल्ला, कुम्हारवाडा एवं बहारपूरा मे भी ताजियो के दर्षन हेतु श्रद्धालुओ का तांता लगा रहा। पर्व को लेकर विधायक मुकेष पटेल, जिला कांग्रेस प्रभारी अध्यक्ष औमप्रकाश राठौर आदि शहर काजी सैयद अफजल मियां के निवास पर पहुंचे ओर ताजियो के दर्शन किए। दफ्तर दारुल कजात की और से विधायक पटेल का स्वागत किया गया। बुधवार सुबह नगर के सभी ताजियो का विसर्जन जुलुस हुसैनी अखाडा के कलाकारो एवं ढोल-ढमाको व डीजे की धुन पर प्रमुख मार्गो से निकाला गया। जुलुस प्रमुख मार्ग होते हुए मुर्गी बाजार पहुंचा। इस दौरान मुर्गी बाजार चैक पर हुसैनी अखाडे के कलाकारो ने एक से बढकर एक करतब दिखांए जिसे देखने वाले भी आष्र्चय चकित हो उठे मुर्गी बाजार से सभी ताजियो को सिनेमा चैराहा से कर्बला स्थित राक्सा नदी, नानपुर की हथनी नदी व मौरासा तालाब पर विर्सजन हेतु प्रशासन के चार पहिया वाहन के माध्यम से ले जाया गया इधर पर्व को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा को लेकर व्यापक स्तर पर प्रबंध किए गए थे। जिसकी सराहना मुस्लिम समाजजनो द्धारा की गई। पर्व शांतितिपुर्ण सम्पन्न होने पर सहर काजी सैयद अफजल मियां, प्रभारी शहर काजी सैयद हनिफ मियां, मोहर्रम कमेटी अध्यक्ष तस्सदुक चंदेरी सहित मुस्लिम समाजजनो ने जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, बिजली विभाग एवं नपा प्रशासन सहित नगरवासियो का तहेदिल से आभार माना है।

मोहर्रम कमेटी का रहा सराहनीय कार्य

मोहर्रम कमेटी के संरक्षक सैयद मोहसिन मियां, अध्यक्ष तसद्दुक चंदेरी,उपाध्यक्ष इमरान शाह कमेटी का 10 दिन बहुत सरहानीय कार्य रहा। बिजली, पानी,सफाई, और जुलूस, विर्सजन तक बहुत अच्छा कार्य रहा। जिसमे मोहर्रम शांतितिपुर्ण सम्पन्न हुए।

अलीराजपुर की तंजीम नुरे इस्लाम जलशा कमेटी के द्वारा 10दिन तक लगातार शरबत छबील का सार्वजनिक रुप से इन्तजाम किया गया था जिसमें विभिन्न प्रकार के कोल्डिग सलाउद्दीन नवाबी, साबीर शेख, परवेज नवाबी, एजाज नवाबी, द्वारा बनाकर वितरण किए गए।

उक्त जानकारी मोहर्रम कमेटी के मीडिया प्रभारी इरशाद मंसुरी द्वारा दी गई

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- +918962423252

जल, जंगल एवं जमीन हमारी धरोहर है उसे बचाना हमारा फर्ज :-विधायक पटेल     |     अलीराजपुर गायत्री शक्तिपीठ पर हो रहा कन्या कौशल शिविर का आयोजन, खंडवा गायत्री परिवार की 15 – 15 वर्ष की चार कन्याएं शिविर में दे रही कन्याओं को प्रशिक्षण।     |     आंगनवाड़ी ग्रामीण भारत की जीवन रेखा के तहत लोक अधिकार मंच का ब्लॉक स्तरीय प्रमार्श एवम रिपोर्ट शेयरिंग कार्यक्रम आयोजित ।     |     ई डायरी का विरोध बोले फिल्ड कर्मचारियों को बंदिशों मे बांधकर एक ही दिन अलग अलग काम कैसे लेंगे अधिकारी,किसान भी होंगे परेशान।     |     दो बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर:हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल किया रेफर     |     असामाजिक तत्व पर नियंत्रण रखने के उद्देश्य से जिला पुलिस बल अलीराजपुर द्वारा “ऑपरेशन थर्डआई” प्रारंभ किया जा रहा है।     |     9अगस्त को चाँदपुर मे मालिक टंटया मामा भील की मूर्ति स्थापित कार्यक्रम को लेकर समिति गठित     |     या हसन या हुसैन के नारो ओर विशाल जुलुस के साथ ताजियो का हुआ विसर्जन     |     प्रकृति संस्कृति के संरक्षण का संदेश लेकर जिला मुख्यालय पर ही धूमधाम से मनेगा विश्व आदिवासी दिवस।     |     कलेक्टर एवं विधायक को आवेदन देकर कन्या स्कूल निर्माण बंद करने की मांग !      |