Ad 1

राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में वैदिका पटेल ने तीन गोल्ड जीतकर अलीराजपुर का नाम किया गोरवत

पटेल परिवार की लाडली बेटी ने राज्य स्तर पर फहराया जीत का परचम

आलीराजपुर।पटेल स्कूल के ग्रुप चेयरमैन महेश पटेल एवं सेना पटेल की पुत्री एवं विधायक मुकेश पटेल की होनहार भतीजी ने राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता मे उल्लेखनीय प्रदर्शन कर 3 गोल्ड मेडल जीते। प्राप्त जानकारी के अनुसार 25 वी राज्य स्तरीय शूटिंग चैंपियनशिप का आयोजन 31जुलाई से 10 अगस्त 2022 तक इंदौर में संम्पन हुआ।

वर्तमान मे वैदिका एमरल्डहाईट्स इंदौर में कक्षा 10 वीं की छात्रा है, पूर्व में वह पटेल पब्लिक स्कूल की छात्रा रही है। राज्य स्तरीय शूटिंग चेम्पियनशिप प्रतियोगिता अंतर्गत वैदिका पटेल ने

10 मीटर एयर रायफल् बालिका

10 मीटर एयर रायफल् जूनियर

10 मीटर एयर रायफल् सीनियर वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 गोल्ड मेडल प्राप्त कर प्रदेश एवं अलीराजपुर जिले का नाम रोशन किया है।

इस सफलता पर नगर के सभी समाजजनों के लोगो ने एवं पटेल स्कूल के प्राचार्य कृष्ण चंद्र उपाध्याय एवं स्टाफ ने अपार हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है और आशा प्रकट की है कि अब प्रतिभाशाली वैदिका राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश एवं प्रदेश का नाम रोशन करेंगी।

आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत शिविर का आयोजन, समस्याओं का त्वरित निपटारा करें विभाग -वीरेंद्र सिंह एसडीएम     |     फिस के नाम पर अभिभावकों को धमकाया जाता है फीस जमा ना होने पर बच्चों को घण्टो खड़ा रखकर किया जाता है पड़ताड़ित     |     डीएसपी के पद पर चयनित सुश्री सोनू कनेश का आदिवासी समाज जिला कोर कमेटी ने किया सम्मानित     |     बिजली गुल अलीराजपुर जिले के इन इलाको इश गावो मे रहेगी रविवार को बिजली गुल।     |     ,, सोंडवा महाविद्यालय में जिला स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता आयोजित की गए,,     |     मिशन D3 में कार्य करने वाले हर कार्यकर्ता का होगा सम्मान,     |     महिला अपराध, पॉक्सो एक्ट एवं साइबर अपराध संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन     |     पीएम श्री एकीकृत शा. हाई स्कूल थोडसिंधी में हुआ साईकिल वितरण कार्यक्रम, कैबिनेट मंत्री श्री नागरसिंह चौहान रहें उपास्थित      |     अभिमन्यु-3 विशेष जन-जागरूकता अभियान के अंतर्गत मैराथन दौड़ आयोजन     |     अवैध पिस्टल एवं जिंदा राउंड के साथ बदमाश गिरफ्तार,मुखबिर सूचना पर सक्रिय पुलिस कार्रवाई।     |