Ad 1

कुरैशी दम्पति पवित्र उमराह यात्रा के लिए हुवे रवाना, समाजजनों ने स्वागत कर दी विदाई

शाहरुख़ खत्री की रिपोट ✍🏻

जोबट:- मदीने वाले को हमारा सलाम कहना की दुआओँ और गुजारिश के बिच पवित्र उमराह यात्रा पर जाने वाले नगर के मो. फारुक कुरैशी एवं उनकी पत्नी मेहमुदा बी शनिवार शाम को उमराह यात्रा के लिए रवाना हुवे। इस दौरान मुस्लिम समाजजनो सहित विभिन्न समाजजनो ने उनका हार-फूल मालाओ से स्वागत कर भावभीनी विदाई दी।उल्लेखनीय है की कुरैशी दम्पति जोबट से सडक मार्ग होते हुए मुंबई मे हवाई जहाज के माध्यम से 21 अगस्त को सऊदी अरब के मक्का-मदीना शहर पहुंचेगे। जहां पर वह पवित्र उमराह यात्रा की सम्पूर्ण धार्मिक प्रकिया के अरकान अदा करेंगे। इस दौरान समाजजनो ने यात्रियो से मक्का-मदीना मे भारत देश एवं मध्यप्रदेश मे खुशहाली, अमन-चेन, सामाजिक सौहार्द की दुआएं करने की गुजारिश की गई। उल्लैखनीय है की विगत दो साल से कोरोना काल के चलते पवित्र हजयात्रा व उमराह यात्रा पर भारत सरकार एवं सऊदी अरब सरकार ने प्रतिबंध लगा दिया था। इस वर्ष दोनो देश द्धारा पवित्र हजयात्रा व उमराह यात्रा के लिए किसी तरह की पाबंदी नही लगाई गईं है। नगर व जिले से बडी संख्या मे मुस्लिम समाजजन उमराह यात्रा पर जा रहे है। उमराह यात्री अलग-अलग तिथियो मे उमराह यात्रा हेतु मुंबई से रवाना होंगे। आज शनिवार को जिले से उमराह यात्रियो का पहला जत्था रवाना हुआ। इस अवसर पर मुस्लिम समाज के वरिष्ठजन नईम भाई मिर्जा, सरफुद्दिन शेख, हाफ़िज़ कुरैशी, फेज़ल कुरैशी, हाजी मेहबूब कुरैशी, बारीक़ कुरैशी, शौकत कुरैशी, हाजी हमीद कुरैशी, समीर कुरैशी, जफर कुरैशी, शकुर कुरैशी, शाहरुख़ कुरैशी, मनवर कुरैशी, सिद्दीक भाई, टीपू भाई आदि ने पवित्र यात्रा पर जाने वाले कुरैशी दम्पति को मुबारकबाद देते हुवे विदाई दी।

​जोबट: भारतीय मजदूर संघ ने किया नई सहायिकाओं का स्वागत, 4 माह से रुके मानदेय को लेकर उठाई आवाज     |     ओबीसी–एससी–एसटी के हक़ और सम्मान के लिए भोपाल में हुआ विशाल महासम्मेलन।     |     आलीराजपुर जिले में रविवार को 6 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित     |     आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत शिविर का आयोजन, समस्याओं का त्वरित निपटारा करें विभाग -वीरेंद्र सिंह एसडीएम     |     फिस के नाम पर अभिभावकों को धमकाया जाता है फीस जमा ना होने पर बच्चों को घण्टो खड़ा रखकर किया जाता है पड़ताड़ित     |     डीएसपी के पद पर चयनित सुश्री सोनू कनेश का आदिवासी समाज जिला कोर कमेटी ने किया सम्मानित     |     बिजली गुल अलीराजपुर जिले के इन इलाको इश गावो मे रहेगी रविवार को बिजली गुल।     |     ,, सोंडवा महाविद्यालय में जिला स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता आयोजित की गए,,     |     मिशन D3 में कार्य करने वाले हर कार्यकर्ता का होगा सम्मान,     |     महिला अपराध, पॉक्सो एक्ट एवं साइबर अपराध संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन     |