Ad 1

अंचल में नवरात्र की धूम – राजस्थानी, गुजराती व आदिवासी ड्रेस कोड में युवक- युवतियां खेल रहे गरबा

विशाल चौहान की रिपोर्ट ✍🏻

बड़ी खट्टाली/अलीराजपुर । शारदीय नवरात्रि के तहत आयोजित नौ दिवसीय गरबो का रंग धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। माताजी के मंदिरों में आकर्षक श्रृंगार किया जा रहा है। गरबा पंडालों की आकर्षक सज्जा हर किसी को आकर्षित कर रही है। शाम ढलते ही पंडालों में गरबे की धुन सुनाई देने लग जाती है।

नवरात्रा के सातवे दिन अलीराजपुर जिले के बड़ी खट्टाली व आसपास के ग्रामीण इलाकों में देर रात तक गरबा पंडालों में उमंग उत्साह से थिरक रहे कदम। अम्बे माता मंदिर प्रांगण में व चारभुजा गरबा प्रांगण में चकाचौंध रोशनी से जगमग गरबा प्रांगण पर माता के भक्तों ने जमकर गरबे खेले। जिसमे महिलाएं, युवक, युवतियां एवं नन्हे बालक- बालिका भी ड्रेस कोड में गरबा खेल रहे है। वही आसपास के लोग भी गरबा देखने यहां पर पहुंच रहे है।

रंग बिरंगे परिधानों में गरबा की धूम –

ग्रामीण क्षेत्रो में रंग बिरंगे परिधानों में देर रात तक गरबों की प्रस्तुति दे रहे हैं। क्षेत्र में नवरात्रि के दौरान गरबा उत्सव की धूम मची हुई है। राजस्थानी, गुजराती व आदिवासी वेशभूषा में सज धजकर युवक-युवतियां की टोलियां गरबा प्रस्तुति से माता की आराधना करने में जुटी हुई हैं।

​जोबट: भारतीय मजदूर संघ ने किया नई सहायिकाओं का स्वागत, 4 माह से रुके मानदेय को लेकर उठाई आवाज     |     ओबीसी–एससी–एसटी के हक़ और सम्मान के लिए भोपाल में हुआ विशाल महासम्मेलन।     |     आलीराजपुर जिले में रविवार को 6 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित     |     आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत शिविर का आयोजन, समस्याओं का त्वरित निपटारा करें विभाग -वीरेंद्र सिंह एसडीएम     |     फिस के नाम पर अभिभावकों को धमकाया जाता है फीस जमा ना होने पर बच्चों को घण्टो खड़ा रखकर किया जाता है पड़ताड़ित     |     डीएसपी के पद पर चयनित सुश्री सोनू कनेश का आदिवासी समाज जिला कोर कमेटी ने किया सम्मानित     |     बिजली गुल अलीराजपुर जिले के इन इलाको इश गावो मे रहेगी रविवार को बिजली गुल।     |     ,, सोंडवा महाविद्यालय में जिला स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता आयोजित की गए,,     |     मिशन D3 में कार्य करने वाले हर कार्यकर्ता का होगा सम्मान,     |     महिला अपराध, पॉक्सो एक्ट एवं साइबर अपराध संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन     |