Ad2
Banner1

अलीराजपुर पुलिस का नशा मुक्ति अभियान

नशा मुक्ति अभियान एकसाथ जिले के सभी थानों में चलाया गया

अभियान का उदेश्य अधिक से अधिक लोगों को नशे से होनें वाले गंभीर दुष्परिणामों से अवगत कराना।

अलीराजपुर:- पुलिस अधीक्षक अलीराजपुर श्मनोज कुमार सिंह ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री महोदय एवं पुलिस महानिदेशक महोदय के द्वारा 02 दिवस पूर्व दिनांक 08 अक्टूबर को वर्चुअल बैठक में नशे के कारोबार पर सख्त कार्यवाही कर ऐसे तत्वों को समुल नष्ट करनें के निर्देश दिये गये थे, जिस पर अलीराजपुर पुलिस द्वारा दिनांक 08 अक्टूबर से ही संपूर्ण जिल के थानाक्षेत्रों मे कार्यवाही प्रारंभ करते हुये अवैध शराब, अवैध गांजा, सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर उत्पात मचाने वालों एवं शराब पीकर वाहन चलानें वालों का चैकिंग अभियान चलाया गया तथा अवैध शराब व्यवसाय करने वाले हॅाटल, ढाबा इत्यादि के विरूद्ध कार्यवाही की गई है। साथही वर्चुअल बैठक में नशाखोरी के प्रति जन जागरूकता अभियान चलाये जानें के निर्देश भी दिये गये थे। अलीराजपुर पुलिस के द्वारा नशाखोरी पर पूर्व से ही जन जागरूकता अभियान चलाया हुआ है, जिसे ओर विस्तृतरूप देते हुये नशा मुक्ति अभियान के रूप में प्रारंभ किया गया है।

जिले में महुआ शराब, ताडी एवं अंग्रेजी शराब का सेवन हरस्तर पर किया जाता है तथा महुआ शराब एवं ताडी ग्रामीण अंचलों में आसानी से भी उपलब्ध हो जाती है तथा ग्रामीण क्षैत्र में शराब/ताडी के सेवन से क्षणिक आवेश मे आकर हत्या, अपहरण, बलात्कार एवं छेडछाड जैसे गंभीर अपराध घटित होते हैं, जिससे ग्रामीण परिवार आर्थिक एवं सामाजिकरूप से काफी प्रभावित होता है, जिसके लिये आवश्यक है, कि अधिक से अधिक लोगों को नशा मुक्ति अभियान से जोडा जाकर नशाखोरी में लिप्त व्यक्तियों को समाज की मुख्य धारा में लाया जाकर एक स्वच्छ समाज का निर्माण में पुलिस मददगार साबित हो सके।

नशा मुक्ति अभियान के तहत दिनांक 10 अक्टूबर को थाना सोण्डवा, फलियामउ, लक्ष्मणी, सोरवा, उदयगढ, नानपुर एवं जोबट में कार्यक्रम आयोजित किये गये। अभियान के तहत पंचायत एवं सार्वजनिक स्थलों पर ग्रामीणजनों को किसी भी प्रकार का नशा न करने एवं नशे से होनें वाले गंभीर दुष्परिणामों से अवगत कराया गया, पम्पलेट बांटे गये एवं नशा न करने हेतु शपथ भी दिलवाई गई। साथही नशे करके वाहन न चलानें की भी स्पष्ट हिदायत दी गई है।

पुलिस अधीक्षक अलीराजपुर मनोज कुमार सिंह ने बताया कि अलीराजपुर पुलिस के द्वारा जन जागरूकता अभियान के माध्यम से पूर्व से ही नशे के विरूद्ध जन जागरूकता का प्रयास किया जा रहा था, जो माननीय मुख्यमंत्री महोदय एवं पुलिस महानिदेशक महोदय के द्वारा दिये गये निर्देशों के पालन में अलीराजपुर पुलिस का नशा मुक्ति अभियान संपूर्ण जिलें में अब ओर वृहदस्तर पर अभियान चलाया जाना प्रांरभ किया गया है।

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- +918962423252

कृषि विज्ञान केन्द्र अलीराजपुर में विश्व मृदा स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर कायर्क्रम का आयोजन हुआ     |     सावधान यदि आप मतगणना स्थल पर जा रहे हो तो इस सावधानी का विशेष ध्यान रखे।     |         |     अलीराजपुर विकास खण्ड में दिव्यांग छात्रों (CWSN) ने स्पोर्ट्स एवं एक्सपोजर विजिट में अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया     |     कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी डाॅ. अभय अरविंद बेडेकर ने धारा 144 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया मतगणना स्थल के 200 मीटर के दायरे हेतु प्रतिबंधात्मक आदेश जारी     |         |     शैख को मिली कोर्ट से राहत अग्रिम जमानत उनके किसी भी परिजन के खाते में नही आई शासकीय राशी, शैख डायबिटीज के मरीज भी है।     |         |     आदिवासी महिला-लड़कियो की वीडियो फोटोज के साथ छेड़छाड़ कार्यवाही की मांग को लेकर थाने पंहुचा आदिवासी समाज।     |     प्रतापनगर व जोबट के बीच सीधी रेल सेवा की शुरुआत, प्रताप नगर से अलीराजपुर के बीच चलने वाली पैसेंजर जोबट तक विस्तारित     |