Ad 1

अलीराजपुर पुलिस का नशा मुक्ति अभियान, ग्राम रोडधा में आयोजित नशा मुक्ति अभियान में पुलिस अधीक्षक हुये उपस्थित

अभियान का उदेश्य अधिक से अधिक लोगों को नशे से होनें वाले गंभीर दुष्परिणामों से अवगत कराना

अलीराजपुर दिनांक 12 अक्टूबर-2022 पुलिस अधीक्षक अलीराजपुर श्री मनोज कुमार सिंह ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री महोदय एवं पुलिस महानिदेशक महोदय के द्वारा दिनांक 08 अक्टूबर को वर्चुअल बैठक में नशाखोरी के प्रति जन जागरूकता अभियान चलाये जानें के निर्देश दिये गये थे। अलीराजपुर पुलिस के द्वारा नशाखोरी पर पूर्व से ही जन जागरूकता अभियान चलाया हुआ है, जिसे ओर विस्तृतरूप देते हुये नशा मुक्ति अभियान के रूप में प्रारंभ किया गया है। 

जिले में महुआ शराब, ताडी एवं अंग्रेजी शराब का सेवन हरस्तर पर किया जाता है तथा महुआ शराब एवं ताडी ग्रामीण अंचलों में आसानी से भी उपलब्ध हो जाती है तथा ग्रामीण क्षैत्र में शराब/ताडी के सेवन से क्षणिक आवेश मे आकर हत्या, अपहरण, बलात्कार एवं छेडछाड जैसे गंभीर अपराध घटित होते हैं, जिससे ग्रामीण परिवार आर्थिक एवं सामाजिकरूप से काफी प्रभावित होता है, जिसके लिये आवश्यक है, कि अधिक से अधिक लोगों को नशा मुक्ति अभियान से जोडा जाकर नशाखोरी में लिप्त व्यक्तियों को समाज की मुख्य धारा में लाया जाकर एक स्वच्छ समाज का निर्माण में पुलिस मददगार साबित हो सके।

आज दिनांक 12 अक्टूबर को थाना अलीराजपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम रोडधा बाबादेव फलिया क्लस्टर भवन मे नशा मुक्ति अभियान का आयोजन किया गया, जिसमें बडी संख्या में ग्रामीण महिला, पुरूष एवं बच्चें उपस्थित रहे। उक्त आयोजन के दौरान ग्राम रोडधा के ग्रामीणजनों को किसी भी प्रकार का नशा न करने एवं नशे से होनें वाले गंभीर दुष्परिणामों से अवगत कराया गया, पम्पलेट बांटे गये, नशा न करने एवं महिला/बच्चीयों का सम्मान करने हेतु शपथ भी दिलवाई गई। साथही नशे करके वाहन न चलानें की भी स्पष्ट हिदायत भी दी गई है।

पुलिस अधीक्षक अलीराजपुर श्री मनोज कुमार सिंह ने बताया कि अलीराजपुर पुलिस के द्वारा जन जागरूकता अभियान के माध्यम से पूर्व से ही नशे के विरूद्ध जन जागरूकता का प्रयास किया जा रहा था, जो माननीय मुख्यमंत्री महोदय एवं पुलिस महानिदेशक महोदय के द्वारा दिये गये निर्देशों के पालन में अलीराजपुर पुलिस का नशा मुक्ति अभियान संपूर्ण जिलें में अब ओर वृहदस्तर पर अभियान चलाया जा रहा है, जो लगातार जारी रहेगा। ग्राम रोडधा मे नशा मुक्ति अभियान के दौरान उप पुलिस अधीक्षक अजाक श्री आदित्यराज सिंह ठाकुर, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अलीराजपुर सुश्री श्रृद्धा सोनकर, थाना प्रभारी निरीक्षक तरोले एवं सरपंच श्री निरजंन पटेल एवं अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

ग्राम सभा का गठन किया गया, उडन चापरी फलिया की नवीन पेसा ग्राम सभा का गठन किया गया।     |     रिबोर के बाद भी नहीं निकला पुराना बस स्टैंड पर पानी, आम्बूआ मे पानी की किल्लत अभी भी बरकरार     |     शव मिलने से फेली सनसनी तालाब में अज्ञात व्यक्ति की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।     |     6 साल के बच्चे ने रखा 14 घंटे का रोजा, रमजान के सभी रोजे रखना चाहता है हुसैन निजामी     |     दाऊदी बोहरा समुदाय ने भारत में गौरैया संरक्षण के प्रयासों को फिर से शुरू किया     |     आलीराजपुर जिले से 34 युवाओं का पुलिस आरक्षक के पद पर हुआ हैं चयन आकास संगठन दी बधाई     |     पत्थर मारकर महिला का सर फोडा, गंभीर घायल महिला का जिला चिकित्सालय मे उपचार जारी।     |     टेक्टर चालक ने बाईक सवार को रोन्दा बाईक सवार युवक की मोके पर हुई दर्दनाक मौत।     |     तेज आवाज में बजाने पर भाबरा थाने में हुए दो DJ. जप्त कर की गयी कार्यवाही।     |     अलीराजपुर भगोरिया मेले के दौरान यातायात व्यवस्था, यातायात प्रतिबंध एवं मार्ग परिवर्तन, अ सुविधाओ से बचने के लिए  देखे इस खबर को।     |