Ad 1

संत रविदास समाज सेवा संगठन की बैठक हुई आयोजित

5 फरवरी को संत शिरोमणि रविदास की जयंती मनाई जाएगी धूमधाम से
संत शिरोमणि रविदास ने अंधविश्वास और कुरीतियों से किया कठोर संघर्ष, समाज ले प्रेरणा – शंकर हरवाल

अलीराजपुर:- संत रविदास समाज सेवा संगठन की बैठक हुई। बैठक का आयोजन नगर के सुरेंद्र उद्यान मैं हुआ। बैठक में आगामी 5 फरवरी 2023 में संत रविदास जयंती मनाई जाने के चर्चा हुई।

इस संबंध में बैठक की अध्यक्षता करते हुए संत रविदास समाज सेवा संगठन के जिला अध्यक्ष शंकर हरवाल ने बैठक को संबोधित करते हुए समाज के मार्गदर्शक संत रविदास के संबंध में कहां की हमारे समाज में 75% लोग भक्ति लाइन से जुड़े हुए हैं, संत रविदास जैसे महान पुरुष जो विश्व विख्यात हुए हैं जिन्होंने हमारे निम्न जाति के समाज में जन्म लिया उनको अछूत मानकर कई बार प्रताड़ित भी किया गया पर उन्होंने समाज में कुरीतियों और अंधविश्वास को दूर करने के लिए कठोर संघर्ष किया उनका मन और ह्र्दय साफ था इसलिए उन्होंने कहा मन चंगा तो कठौती में गंगा समाज के लोगों का कर्तव्य है कि विश्व विख्यात संत शिरोमणि रविदास महाराज की प्रेरणा के द्वारा हम अपने समाज को मिलकर के आगे बढ़ाएं इसलिए हम उनकी प्रेरणाओं और अच्छाई को अपने जीवन उतारकर अंध विश्वास और कुरीतियों को दूर कर अच्छे जीवन शैली में जीवन जीने की प्रेरणा ले

बैठक में निर्णय लिया गया कार्यक्रम अंबेडकरनगर में मैं होगा, पश्चात मंडी प्रांगण में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। समाज सेवा संगठन के द्वारा जयंती के अवसर समाज के बुजुर्गों, शासकीय कार्य से सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों का सम्मान किया जाएगा और साथ ही सिकल सेल की बीमारी से ग्रस्त बच्चों के लिए रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया जाएगा बैठक में कुरीति उन्मूलन, एवं नशा मुक्ति, बाल विवाह पर समाज के सभी लोगों से शपथ भी दिलवाई गई। बैठक में प्रांतीय कोषाध्यक्ष गुमान हरवाल, जिला संरक्षक सुखलाल सोलंकी, उपाध्यक्ष रमेश सोलंकी, जिला संयोजक दिनेश सस्ते, कार्यकारी अध्यक्ष जुवानसिह सस्तिया, जिला संयोजक मदन हरवाल सहित समाज के लोग मौजूद रहे।

​जोबट: भारतीय मजदूर संघ ने किया नई सहायिकाओं का स्वागत, 4 माह से रुके मानदेय को लेकर उठाई आवाज     |     ओबीसी–एससी–एसटी के हक़ और सम्मान के लिए भोपाल में हुआ विशाल महासम्मेलन।     |     आलीराजपुर जिले में रविवार को 6 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित     |     आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत शिविर का आयोजन, समस्याओं का त्वरित निपटारा करें विभाग -वीरेंद्र सिंह एसडीएम     |     फिस के नाम पर अभिभावकों को धमकाया जाता है फीस जमा ना होने पर बच्चों को घण्टो खड़ा रखकर किया जाता है पड़ताड़ित     |     डीएसपी के पद पर चयनित सुश्री सोनू कनेश का आदिवासी समाज जिला कोर कमेटी ने किया सम्मानित     |     बिजली गुल अलीराजपुर जिले के इन इलाको इश गावो मे रहेगी रविवार को बिजली गुल।     |     ,, सोंडवा महाविद्यालय में जिला स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता आयोजित की गए,,     |     मिशन D3 में कार्य करने वाले हर कार्यकर्ता का होगा सम्मान,     |     महिला अपराध, पॉक्सो एक्ट एवं साइबर अपराध संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन     |