Ad 1

अदिति चौहान ने बॉक्सिंग जूनियर वर्ग में ऑल इंडिया में जीता स्वर्ण पदक

विधायक पटेल और कांग्रेस नेता पटेल सहित आमजनों ने बधाईयाँ दी

आलीराजपुर कक्षा 8 वी मे अध्ययनरत छात्रा अदिति सुरेंद्रसिंह चौहान ने ईएमआरएस महू (इन्दौर) मप्र राज्य में गत 17 दिसम्बर से 22 दिसम्बर 2022 तक आंध्रप्रदेश ट्राइबल रेजिडेंशियल एज्यूकेशनल इंस्टीट्यूशनल

सोसाइटी द्वारा आयोजित तृतीय राष्ट्रीय खेलकुद समागम 2022 की बॉक्सिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक प्राप्त किया है | अदिति की इस उपलब्धि पर जिलेभर मे हर्ष व्याप्त है |

प्रदेश और जिले का नाम किया रोशन

उल्लेखनीय है की अदिति चौहान ने आंध्र प्रदेश मे आयोजित बॉक्सिंग प्रतियोगिता मे गोल्ड मेडल जीतकर परिवार, प्रदेश, जिले और अपने गांव का नाम रोशन किया है | आदित्य की इस उपलब्धि से जिला गोरवमय हुआ है | अदिति के गोल्ड मेडल का ख़िताब जितने पर क्षेत्रीय विधायक मुकेश पटेल, जिला कांग्रेस कमेटी पूर्व अध्यक्ष महेश पटेल, नगरपालिका अध्यक्ष सेना पटेल, ओमप्रकाश राठौर, रमणसिंह सोलंकी, सानी मकरानी, खुर्शीद अली दिवान, राहुल परिहार, दिलीप पटेल, सोनू वर्मा, जीतू देवड़ा, पिंटू सेन सहित आदिवासी समाज एवं विभिन्न समुदाय के वरिष्ठजनो ने बधाइयां देते हुए उज्जवल भविष्य की कामनाएं की | अदिति की इस उपलब्धि पर मंगलवार को जिला कांग्रेस कार्यालय पर कांग्रेसी नेता महेश पटेल द्वारा अदिति का स्वागत कर सम्मान किया गया | इस दौरान पटेल ने अदिति को प्रोत्साहन राशि स्वरूप 5100 ₹ नगद भेट किए |

तेज आवाज में बजाने पर भाबरा थाने में हुए दो DJ. जप्त कर की गयी कार्यवाही।     |     ग्राम सभा का गठन किया गया, उडन चापरी फलिया की नवीन पेसा ग्राम सभा का गठन किया गया।     |     रिबोर के बाद भी नहीं निकला पुराना बस स्टैंड पर पानी, आम्बूआ मे पानी की किल्लत अभी भी बरकरार     |     शव मिलने से फेली सनसनी तालाब में अज्ञात व्यक्ति की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।     |     6 साल के बच्चे ने रखा 14 घंटे का रोजा, रमजान के सभी रोजे रखना चाहता है हुसैन निजामी     |     दाऊदी बोहरा समुदाय ने भारत में गौरैया संरक्षण के प्रयासों को फिर से शुरू किया     |     आलीराजपुर जिले से 34 युवाओं का पुलिस आरक्षक के पद पर हुआ हैं चयन आकास संगठन दी बधाई     |     पत्थर मारकर महिला का सर फोडा, गंभीर घायल महिला का जिला चिकित्सालय मे उपचार जारी।     |     टेक्टर चालक ने बाईक सवार को रोन्दा बाईक सवार युवक की मोके पर हुई दर्दनाक मौत।     |     अलीराजपुर भगोरिया मेले के दौरान यातायात व्यवस्था, यातायात प्रतिबंध एवं मार्ग परिवर्तन, अ सुविधाओ से बचने के लिए  देखे इस खबर को।     |