Ad 1

जोबट खंड शिक्षा अधिकारी प्रताप डावर को हटाने के साथ साथ शिक्षक पद से भी किया निलंबित

आदील मकरानी की रिपोर्ट ✍🏻

जिला कलेक्टर की कार्यवाही से जिले में हड़कंप प्रतापसिंह डावर, प्रधान अध्यापक पूर्व खंड शिक्षा अधिकारी, विकासखण्ड जोबट एवं श्रीमती रेला मोर्य, अधीक्षिका कस्तुरबा गांधी बालिका छात्रावास जोबट के मध्य इलेक्ट्रानिक सोशल मिडिया पर परितोषण संबंधी खबर का प्रसारण को संज्ञान में लेते हुए गंभीर वित्तिय आरोप की जांच संयुक्त कलेक्टर जिला अलीराजपुर से कराई गई

सोसल मीडिया में अधीक्षिका और जोबट खंड शिक्षा अधिकारी की बजट की राशि में से राशि वापस मांगने का ओडियो वायरल होने के बाद अलीराजपुर ब्रेकिंग न्युज ने खबर को प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया था, जिसके के बाद उनको तत्काल खंडशिक्षा अधिकारी के पद से पदमुक्त करके उनको उनकी कार्यक्षेत्र में पदस्थ किया था और यथावत उनको शिक्षक के रूप में उनके मूल कार्यक्षेत्र की स्कूल भेज दिया था वहीं आज जिला कलेक्टर माननीय राघवेंद्र सिंह ने प्रताप डावर को शिक्षक पद से भी निलंबित कर दिया सारी जानकारी विशेष आदेश से प्राप्त हुई है 

उपरोक्त वर्णित कृत्य के लिए श्री प्रतापसिंह डावर, प्रधान अध्यापक पूर्व खंड शिक्षा अधिकारी, विकासखण्ड जोबट को मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 9(क) प्रावधान्तर्गत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है। साथ ही निलंबन काल में इनका मुख्यालय कार्यालय कलेक्टर जिला अलीराजपुर नियत किया जाता है।

ग्राम सभा का गठन किया गया, उडन चापरी फलिया की नवीन पेसा ग्राम सभा का गठन किया गया।     |     रिबोर के बाद भी नहीं निकला पुराना बस स्टैंड पर पानी, आम्बूआ मे पानी की किल्लत अभी भी बरकरार     |     शव मिलने से फेली सनसनी तालाब में अज्ञात व्यक्ति की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।     |     6 साल के बच्चे ने रखा 14 घंटे का रोजा, रमजान के सभी रोजे रखना चाहता है हुसैन निजामी     |     दाऊदी बोहरा समुदाय ने भारत में गौरैया संरक्षण के प्रयासों को फिर से शुरू किया     |     आलीराजपुर जिले से 34 युवाओं का पुलिस आरक्षक के पद पर हुआ हैं चयन आकास संगठन दी बधाई     |     पत्थर मारकर महिला का सर फोडा, गंभीर घायल महिला का जिला चिकित्सालय मे उपचार जारी।     |     टेक्टर चालक ने बाईक सवार को रोन्दा बाईक सवार युवक की मोके पर हुई दर्दनाक मौत।     |     तेज आवाज में बजाने पर भाबरा थाने में हुए दो DJ. जप्त कर की गयी कार्यवाही।     |     अलीराजपुर भगोरिया मेले के दौरान यातायात व्यवस्था, यातायात प्रतिबंध एवं मार्ग परिवर्तन, अ सुविधाओ से बचने के लिए  देखे इस खबर को।     |