Ad 1

खेलो इंडिया यूथ गेम टाॅर्च को हाथों में थाम कलेक्टर श्री राघवेन्द्र सिंह ने टार्च रिले रैली का शुभारंभ किया

इरशाद मंसुरी की रिपोर्ट ✍🏻

बडी संख्या में युवा हुए सम्मिलित, कलेक्टर श्री राघवेन्द्र सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार सिंह एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक चैधरी ने युवाओं का बढाया उत्साह

युवाओं के जोश ने पूरे आयोजन को उत्साह का रंग दिया

अलीराजपुर – खेलो इंडिया यूथ गेम टार्च रिले रैली का आयोजन आज अलीराजपुर में हुआ। खेलो इंडिया टाॅर्च का अलीराजपुर में आगमन हुआ। कलेक्टर श्री राघवेन्द्र सिंह ने कलेक्टोरेट परिसर से हाथों में खेलो इंडिया यूथ गेम टाॅर्च को हाथों में थामा। उन्होंने हरी झंडी दिखाकर टाॅर्च रिले रैली में सम्मिलित होकर युवाओं का प्रोत्साहन किया।

उक्त टाॅर्च रैली कलेक्टोरेट परिसर से दाहोद नाका, झंडा चैक, नीम चैक होते हुए बस स्टैंड पर पहुंची। यहां कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह, पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह, जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक चैधरी ने खेलो इंडिया यूथ गेम की टाॅर्च पर पुष्पमाला अर्पित की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर श्री सिंह ने युवाओं को खेलो इंडिया यूथ गेम के महत्व पर प्रकाष डालते हुए कहा युवा पढाई के साथ खेल के क्षेत्र में भी अपनी प्रतिभा दिखाए। अलीराजपुर के लिए गौरव का अवसर है कि खेलो इंडिया यूथ गेम टाॅर्च का आगमन होने पर युवाओं में उत्साह है। पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार सिंह ने कहा जीवन में खेल का बहुत महत्व है। युवा अपनी खेल प्रतिभा को आगे लाए और खेल के क्षेत्र में अपना, जिले, प्रदेष का नाम राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ले जाए। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक चैधरी ने कहा खेलो इंडिया यूथ गैम का म.प्र. में आयोजन युवाओं के खेल के प्रति प्रोत्साहित करेंगा। टाॅर्च रिले रैली में बडी संख्या में युवा, स्कूली विद्यार्थी एवं खेल प्रतिभाओं ने भाग लिया। जोरदार उत्साह और उमंग के साथ नारे लगाते हुए युवाओं ने टाॅर्च रैली में सहभागिता की। बस स्टैंड पर युवाओं ने खेलों इंडिया यूथ गैम के थीम साॅग पर पूरे उत्साह के साथ नृत्य किया तथा पूरे आयोजन में जोरदार भर दिया। खेलो इंडिया यूथ गेम टाॅर्च के अलीराजपुर आगमन पर युवाओं एवं खेल प्रतिभाओं में खासा उत्साह था। बस स्टैंड पर आयोजित कार्यक्रम में जिले के स्कूली युवा खिलाडियों जिन्होंने विभिन्न खेल गतिविधियों में मैडल प्राप्त किये है उनका सम्मान किया गया। खेलो इंडिया यूथ गेम टाॅर्च रैली के आगमन पर पूरे आयोजन में युवाओं एवं विद्यार्थियों का उत्साह ने सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। खेलो इंडिया यूथ गेम टार्च लेकर भोपाल से चल रहे टाॅर्च प्रभारी श्री षिवकुमार सिंह तोमर एवं श्री राजकुमार प्रजापति का पुष्पमाला से सम्मान किया गया। उक्त आयोजन में जिला ख्ेाल एवं युवा कल्याण अधिकारी सुश्री संतरा निनामा, सहायक आयुक्त जन जातीय कार्य विभाग सहित खेल विभाग के कर्मचारीगण, खेल षिक्षकगण, बडी संख्या में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थीगण उपस्थित हुए।

रिबोर के बाद भी नहीं निकला पुराना बस स्टैंड पर पानी, आम्बूआ मे पानी की किल्लत अभी भी बरकरार     |     शव मिलने से फेली सनसनी तालाब में अज्ञात व्यक्ति की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।     |     6 साल के बच्चे ने रखा 14 घंटे का रोजा, रमजान के सभी रोजे रखना चाहता है हुसैन निजामी     |     दाऊदी बोहरा समुदाय ने भारत में गौरैया संरक्षण के प्रयासों को फिर से शुरू किया     |     आलीराजपुर जिले से 34 युवाओं का पुलिस आरक्षक के पद पर हुआ हैं चयन आकास संगठन दी बधाई     |     पत्थर मारकर महिला का सर फोडा, गंभीर घायल महिला का जिला चिकित्सालय मे उपचार जारी।     |     टेक्टर चालक ने बाईक सवार को रोन्दा बाईक सवार युवक की मोके पर हुई दर्दनाक मौत।     |     अलीराजपुर भगोरिया मेले के दौरान यातायात व्यवस्था, यातायात प्रतिबंध एवं मार्ग परिवर्तन, अ सुविधाओ से बचने के लिए  देखे इस खबर को।     |     ग्राम सभा का गठन किया गया, उडन चापरी फलिया की नवीन पेसा ग्राम सभा का गठन किया गया।     |     लड़कियों से छेड़खानी कर सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने वाले आरोपी पुलिस की गिरफ्त में।     |