Ad2
Banner1

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर दरगाह ए हकीमी ट्रस्ट ने चलाया विशेष सफाई अभियान

बुरहानपुर:- अहिंसा के पुजारी परम पूज्य महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर बुरहानपुर के दरगाह ए हकीमी ट्रस्ट ने एमा गिर्द बुरहानपुर के सरपंच अब्दुल शाहिद की अध्यक्षता में और दरगाह हकीमी ट्रस्ट बुरहानपुर के प्रबंधक शेख शब्बीर भाई ताहिरी की निगरानी में साफ सफाई का विशेष अभियान चलाया है। जानकारी देते हुए समाज के प्रवक्ता मुल्ला तफज्जुल हुसैन मुलायम वाला ने बताया कि बोहरा समाज के धर्मगुरु हिज हालीनेस सैयदना डॉक्टर मुफद्दल हुसैन साहब(TUS) की ओर से समाज को समय-समय पर मार्गदर्शन एवं निर्देश देकर साफ सफाई और पर्यावरण की सुरक्षा एवं संरक्षण के संदेश दिए जाते हैं,

जिस का कड़ाई से पालन शहर आमिर की सदारत में बुरहानपुर में भी किया जाता है और समाज सेवा के साथ-साथ समय-समय पर स्वच्छता मुहिम चलाई जाती है। आज इसी क्रम में पूज्य महात्मा गांधी की जयंती पर विशेष साफ सफाई अभियान दरगाह हकीमी ट्रस्ट बुरहानपुर की ओर से चलाया गया और साफ सफाई की गई इस अवसर पर सरपंच अब्दुल शाहिद दरगाह हकीमी बुरहानपुर के प्रबंधक शेख शब्बीर भाई ताहिरी भाई मुर्तुजा भाई और तैयब भाई ओम भाई सहित अनेक लोग उपस्थित थे और कचरा अभियान को सफल बनाया।

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- +918962423252

कृषि विज्ञान केन्द्र अलीराजपुर में विश्व मृदा स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर कायर्क्रम का आयोजन हुआ     |     सावधान यदि आप मतगणना स्थल पर जा रहे हो तो इस सावधानी का विशेष ध्यान रखे।     |         |     अलीराजपुर विकास खण्ड में दिव्यांग छात्रों (CWSN) ने स्पोर्ट्स एवं एक्सपोजर विजिट में अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया     |     कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी डाॅ. अभय अरविंद बेडेकर ने धारा 144 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया मतगणना स्थल के 200 मीटर के दायरे हेतु प्रतिबंधात्मक आदेश जारी     |         |     शैख को मिली कोर्ट से राहत अग्रिम जमानत उनके किसी भी परिजन के खाते में नही आई शासकीय राशी, शैख डायबिटीज के मरीज भी है।     |         |     आदिवासी महिला-लड़कियो की वीडियो फोटोज के साथ छेड़छाड़ कार्यवाही की मांग को लेकर थाने पंहुचा आदिवासी समाज।     |     प्रतापनगर व जोबट के बीच सीधी रेल सेवा की शुरुआत, प्रताप नगर से अलीराजपुर के बीच चलने वाली पैसेंजर जोबट तक विस्तारित     |