Ad 1

अध्यापक रामानुज शर्मा 12वर्ष बाद पुन: बना सहायक परियोजना समन्वयक(जेंण्डर ईआर)जबकि इस पद से इनको निलंबन कर हटाया गया था

खलील मंसुरी की रिपोर्ट ✍🏻
9977479922 📱

उदयगढ /निस/ अलिराजपुर जिले मे काफी चर्चित व जाना माना एक अध्यापक रामानुज शर्मा जिनकी मुल संस्था शासकीय कन्या माध्यमिक शाला सोण्डवा है। जँहा उनकी पद स्थापना है।

किन्तु श्री शर्मा इस आदिवासी बाहुल्य जिले मे अपनी मुल संस्था पर शिक्षा कार्य नही करते हुए अक्सर अपनी राजनैतिक साँठ गाँठ के चलते नियम विरुद्ध वरिष्ठ पदो पर पदस्थ रहते हुए? इनके द्वारा जिले मे वरिष्ठ पदो पर रहते काफी गंभीर भष्टाचारो के मामलो को अंजाम दिया गया । जिसमे इनको वर्ष 2011मे सर्व शिक्षा अभियान अन्तर्गत बालिका आश्रमो मे पंलग सप्लाई कांड मे निलंबन किया जाकर उदयगढ विकास खण्ड मुख्यालय अटैच किया गया । तथा तत्कालीन कलेक्टर पुष्पलता सिह ने इनके खिलाफ जांच भी बैठाई थी?

परन्तु कलेक्टर श्री सिह के स्थानांतरण के बाद मामला आया गया हो गया और अध्यापक रामानुज शर्मा पुन: फिर से सुर्खिया मे आ गये और कभी जिले मे विशिष्ठ संस्थाओ के प्रभारी प्राचार्य बन बैठे तो कभी सोण्डवा ब्लाक स्तर पर खण्ड शिक्षा अधिकारी पद पर भी काबिज हो गये?

सोण्डवा खण्ड शिक्षा अधिकारी पद पर रहते भी अध्यापक रामानुज शर्मा की क्षैत्र के जन प्रतिनिधियो ने काफी हो हल्ला मचाया और इनके खिलाफ सी एम हेल्पलाइन 181पर शिकायत दर्ज कराई थी। जिस पर कलेक्टर राघवेन्द्र सिह ने इनको ताबड तोब सोण्डवा खण्ड शिक्षा अधिकारी पद से हटाकर मुल संस्था शासकीय कन्या माध्यमिक शाला सोण्डवा नही भेजते हुए उनको सर्वशिक्षा अभियान अन्तर्गत पुन:सहायक परियोजना समन्वयक (जेंण्डर ईआर)पद पर पदस्थ कर दिया?

जबकि अध्यापक रामानुज शर्मा को इस पद से तत्कालीन कलेक्टर पुष्पलता सिह ने एक गंभीर भष्टाचार (पंलग सप्लाई कांड)प्रमाणित बाद निलंबन कर हटाया था? और आज वर्तमान मे कलेक्टर राघवेन्द्र सिह ने उक्त अध्यापक श्रीशर्मा को 12वर्ष बाद पुन:उसी पद पर पदस्थ कर दिया जहाँ उसे गंभीर भष्टाचार के प्रमाणित केबाद हटाया गया था?

एक भ्रष्ट अध्यापक पर जिला प्रशासन इतना क्यु मेहरबान है इस जिले की आम जनता असमंजस की स्थित मे है।

आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत शिविर का आयोजन, समस्याओं का त्वरित निपटारा करें विभाग -वीरेंद्र सिंह एसडीएम     |     फिस के नाम पर अभिभावकों को धमकाया जाता है फीस जमा ना होने पर बच्चों को घण्टो खड़ा रखकर किया जाता है पड़ताड़ित     |     डीएसपी के पद पर चयनित सुश्री सोनू कनेश का आदिवासी समाज जिला कोर कमेटी ने किया सम्मानित     |     बिजली गुल अलीराजपुर जिले के इन इलाको इश गावो मे रहेगी रविवार को बिजली गुल।     |     ,, सोंडवा महाविद्यालय में जिला स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता आयोजित की गए,,     |     मिशन D3 में कार्य करने वाले हर कार्यकर्ता का होगा सम्मान,     |     महिला अपराध, पॉक्सो एक्ट एवं साइबर अपराध संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन     |     पीएम श्री एकीकृत शा. हाई स्कूल थोडसिंधी में हुआ साईकिल वितरण कार्यक्रम, कैबिनेट मंत्री श्री नागरसिंह चौहान रहें उपास्थित      |     अभिमन्यु-3 विशेष जन-जागरूकता अभियान के अंतर्गत मैराथन दौड़ आयोजन     |     अवैध पिस्टल एवं जिंदा राउंड के साथ बदमाश गिरफ्तार,मुखबिर सूचना पर सक्रिय पुलिस कार्रवाई।     |