Ad 1

जिले के विभिन्न क्षेत्रों में बढता कोरोना संक्रमण गंभीर चिंता का विषय, संक्रमण को रोकना हम सभी के हाथ में है- विधायक मुकेश पटेल

आम जनता से कोरोना गाइड लाइन का पालन करने की अपील की विधायक पटेल ने

आलीराजपुर जिले के विभिन्न शहर, गांव और कस्बो से पूर्व माह की तुलना में कोरोना के पॉजिटिव प्रकरण ज्यादा आ रहे हैं। यह गंभीर चिंता का विषय है। आमजन को इस संक्रमण से बचाने के लिए प्रशासन, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग, सामाजिक संस्थाओं सहित हर जिम्मेदार व्यक्ति और आम जनता भी अपना दायित्व निर्वहन कर रही है। आमजन भी अच्छी तरह सावधानियों का उपयोग करें। कोरोना से बचाव के लिए सभी उपायों जैसे मास्क पहनना, सामाजिक दूरी बनाएं रखना, समय समय पर हाथ धोना को अपनाएं।

विधायक पटेल ने कहा कि व्यक्तियों की बीच परस्पर दूरी रखने के लिए पहले भी उपाय किए गए थे। इसका आम जनता ने पालन भी किया था। मास्क के नियमित रूप से उपयोग के लिए हर किसी को जागरूक होना होगा। साथ ही आगामी त्यौहार और शादी ब्याह जैसे आयोजन पारिवारिक स्तर पर पूरी सावधानियों के साथ मनाए जाएं। संक्रमण को रोकना हम सभी के हाथ में हैं। कोरोना के वायरस से बचने के लिए मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग और हाथ धोना अचूक उपाय है। विधायक पटेल ने जिले वासियों से अपील की है कि इन सभी उपायों का अक्षरश पालन करे। जिससे कोरोना संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। इसके लिए हर व्यक्ति को अहम योगदान देना होगा।

➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖

आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत शिविर का आयोजन, समस्याओं का त्वरित निपटारा करें विभाग -वीरेंद्र सिंह एसडीएम     |     फिस के नाम पर अभिभावकों को धमकाया जाता है फीस जमा ना होने पर बच्चों को घण्टो खड़ा रखकर किया जाता है पड़ताड़ित     |     डीएसपी के पद पर चयनित सुश्री सोनू कनेश का आदिवासी समाज जिला कोर कमेटी ने किया सम्मानित     |     बिजली गुल अलीराजपुर जिले के इन इलाको इश गावो मे रहेगी रविवार को बिजली गुल।     |     ,, सोंडवा महाविद्यालय में जिला स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता आयोजित की गए,,     |     मिशन D3 में कार्य करने वाले हर कार्यकर्ता का होगा सम्मान,     |     महिला अपराध, पॉक्सो एक्ट एवं साइबर अपराध संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन     |     पीएम श्री एकीकृत शा. हाई स्कूल थोडसिंधी में हुआ साईकिल वितरण कार्यक्रम, कैबिनेट मंत्री श्री नागरसिंह चौहान रहें उपास्थित      |     अभिमन्यु-3 विशेष जन-जागरूकता अभियान के अंतर्गत मैराथन दौड़ आयोजन     |     अवैध पिस्टल एवं जिंदा राउंड के साथ बदमाश गिरफ्तार,मुखबिर सूचना पर सक्रिय पुलिस कार्रवाई।     |