Ad2
Banner1

मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में सामग्री की जगह चेक दिए जाएं विधायक पटेल

आलीराजपुर | क्षेत्रीय विधायक मुकेश पटेल ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि अलीराजपुर जिले में मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत आगामी दिनों में सामूहिक विवाह का आयोजन होने जा रहे हैं | मैं जिला कलेक्टर से मांग करता हूं कि मुख्यमंत्री की घोषणा का पालन करते हुए जिले में होने वाले सामूहिक विवाह के आयोजन में हितग्राहियों को सामग्रीयों की बजाए चेक वितरित किए जाएं | कलेक्टर महोदय को चाहिए कि मुख्यमंत्री की खरगोन सभा के दौरान मंच से की गई घोषणा का परिपालन करते हुए सामूहिक विवाह में सामग्री नहीं बांटते हुए हितग्राहियों को चेक वितरण किया जाएं | विधायक पटेल ने बताया कि जिले मे मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में होने वाले आयोजनों में भ्रष्ट अधिकारी और सप्लायरो की सांठगांठ से हितग्राहियों को घटिया सामग्री वितरित किए जाने का षड्यंत्र रचा जा रहा है | सप्लायरो द्वारा अधिकारी पर दबाव बनाकर गुणवंता विहीन सामग्री वितरित करने की साजिश कर रहे है | जिले में अगर सामूहिक विवाह के आयोजनों में सामग्री वितरित की जाती है तो मेरे एवं कांग्रेस पार्टी द्वारा इसका पुरजोर विरोध किया जाएगा | विधायक पटेल ने कहा प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कन्यादान योजना को लेकर हितग्राहियों को चेक दिए जाने के बात कही है तो अलीराजपुर जिले में इसका पूर्ण रूप से पालन होना चाहिए | अगर पालन नहीं होता है तो समझो मुख्यमंत्री की घोषणा सिर्फ हवा हवाई है | विधायक पटेल ने बताया कि विगत विधानसभा-सत्र के दौरान मेरे द्वारा मुख्यमंत्री को अलीराजपुर जिले में कन्यादान योजना में चल रही भारी धांधली को लेकर अवगत कराया गया था | मुख्यमंत्री चौहान ने उन्हें आश्वस्त करते हुए कहा था मेरी इस घोषणा का सभी जिलों में पालन कराया जाएगा |

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- +918962423252

जीवन ज्योति हेल्थ सर्विस टी. आई.(FSW) आलीराजपुर द्वारा विश्व एड्स दिवस 15 दिवसीय पखवाडे का कार्यक्रम किया जा रहा है।     |         |         |     प्रतापनगर व जोबट के बीच सीधी रेल सेवा की शुरुआत, प्रताप नगर से अलीराजपुर के बीच चलने वाली पैसेंजर जोबट तक विस्तारित     |     कृषि विज्ञान केन्द्र अलीराजपुर में विश्व मृदा स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर कायर्क्रम का आयोजन हुआ     |     सावधान यदि आप मतगणना स्थल पर जा रहे हो तो इस सावधानी का विशेष ध्यान रखे।     |         |     अलीराजपुर विकास खण्ड में दिव्यांग छात्रों (CWSN) ने स्पोर्ट्स एवं एक्सपोजर विजिट में अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया     |     कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी डाॅ. अभय अरविंद बेडेकर ने धारा 144 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया मतगणना स्थल के 200 मीटर के दायरे हेतु प्रतिबंधात्मक आदेश जारी     |     माँ नर्मदा शासकीय महाविद्यालय में भारतीय भाषा उत्सव का आयोजन     |