Ad 1

नगर पालिका ने शहर में निकाली स्वच्छता मशाल रैली

इरशाद मंसुरी की रिपोर्ट ✍🏻 
📱 7869717495

अलीराजपुर:- दिनांक 31/03/2023 को मुख्य नगर पालिका अधिकारी अमरदास सेनानी के निर्देश पर स्वच्छता निरीक्षक शकील मंसूरी के नेतृत्व मे नगर पालिका अलीराजपुर द्वारा स्वच्छता मशाल रैली का आयोजन किया गया। स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने शुक्रवार शाम 7 बजे नगर पालिका ने मशाल रैली निकाली। इसमें लोग स्वस्फूर्त जुड़े। स्वच्छता जागरूक रैली नगर के प्रमुख मार्ग से निकाली जहां लोग हाथ में मशाल लेकर निकले।इस रैली के माध्यम से संदेश दिया कि,अस्वच्छता के अंधेरे को खत्म करना है। रैली में लोगों से स्वच्छता के लिए अपील की। कहा कि, हर इंसान को सफाई करनी चाहिए। कहीं पर भी कचरा न फेंके। डस्टबिन में ही कचरा डाले। सफाई के लिए शुरुआत घर से करनी होगी। जहां लोग हाथ में मशाल लेकर निकले। स्वच्छता निरीक्षक शकील मंसूरी ने जानकारी देते बताया कि नगर पालिका प्रशासन शहर की सफाई को लेकर काफी सजग है। पालिका प्रशासन शहर को साफ सुथरा बनाने के लिए नई नई कवायद कर रहा है। स्वच्छता रैली के माध्यम से शहर के लोगों को साफ सफाई को लेकर जागरूक किया। टीम ने शहर की गलियों में पहुंच कर सफाई के लिए व्यापारियों को प्रेरित किया। नगरीय क्षेत्रों में सफाई को दृष्टिगत रखते हुए शहर वासियों में स्वच्छता की अलख जगाने को मशाल रैली निकाली गई। इस रैली के अंतर्गत जनप्रतिनिधि पार्षद आमजन अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत शिविर का आयोजन, समस्याओं का त्वरित निपटारा करें विभाग -वीरेंद्र सिंह एसडीएम     |     फिस के नाम पर अभिभावकों को धमकाया जाता है फीस जमा ना होने पर बच्चों को घण्टो खड़ा रखकर किया जाता है पड़ताड़ित     |     डीएसपी के पद पर चयनित सुश्री सोनू कनेश का आदिवासी समाज जिला कोर कमेटी ने किया सम्मानित     |     बिजली गुल अलीराजपुर जिले के इन इलाको इश गावो मे रहेगी रविवार को बिजली गुल।     |     ,, सोंडवा महाविद्यालय में जिला स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता आयोजित की गए,,     |     मिशन D3 में कार्य करने वाले हर कार्यकर्ता का होगा सम्मान,     |     महिला अपराध, पॉक्सो एक्ट एवं साइबर अपराध संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन     |     पीएम श्री एकीकृत शा. हाई स्कूल थोडसिंधी में हुआ साईकिल वितरण कार्यक्रम, कैबिनेट मंत्री श्री नागरसिंह चौहान रहें उपास्थित      |     अभिमन्यु-3 विशेष जन-जागरूकता अभियान के अंतर्गत मैराथन दौड़ आयोजन     |     अवैध पिस्टल एवं जिंदा राउंड के साथ बदमाश गिरफ्तार,मुखबिर सूचना पर सक्रिय पुलिस कार्रवाई।     |