Ad2

72 वर्षो से भारत में सेवा दे रही केनेडियन महिला मिस ब्राउन का आज सुबह हुआ निधन

आदील मकरानी की रिपोर्ट ✍🏻

26 मई 1925 को कनाडा की राजधानी ओटावा में जन्मी डॉ. पॉलिन ब्रॉउन का आज तड़के मिशन हॉस्पिटल जोबट में निधन हो गया। 20 नवंबर 1951 में भारत आकर नर्सिंग सेल के माध्यम से भारत में 2006 तक अपनी सेवाएं दी। कार्यकाल के दौरान अलीराजपुर जिले के ग्राम आमखुट, मेडा, जोबट तथा बड़वानी में रहकर स्वास्थ्य के क्षेत्र में अपनी सेवाएं प्रदान करती रही। बताया जाता है डॉ. मिस ब्राउन द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान कैनेडियन नेवी में भी अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। भारत से लगाव होने के चलते 2006 में सेवानिवृत्त होकर अपना बाकी का पूरा जीवन जोबट में ही बिताया। उन्होंने 98 वर्ष की उम्र में 1 अप्रैल की सुबह मिशन हॉस्पिटल मैं अंतिम सांस ली। सिय्योन चर्च जोबट में अंतिम संस्कार धार्मिक विधि-विधान से किया गया। इस दौरान बिशप मनोज चारण के साथ पास्टर नवनीत, पा. जयवंत, पा. सचिन, पा. जार्ज, पा. इब्राहिम, पा. विवेक, पा. जितेंद्र पा. इमानवेल डावर व नगर के कई लोगों की मौजूदगी में मसीही कब्रिस्तान जोबट में विधि विधान से अंतिम संस्कार किया गया।

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- +918962423252

जंगली जानवर के हमले से 50 वर्षीय अधेड़ घायल,गम्भीर अवस्था मे जिला चिकित्सालय रेफर।     |         |         |     डीजे संचालको की थाना प्रभारी ने ली मीटिंग बैठक, दिए अहम निर्देश     |     जन आक्रोश यात्रा के सफल आयोजन को लेकर विधायक पटेल ने विधानसभा क्षेत्र के लोगो का माना आभार*     |     हाट बाजार करने गयी नाबालिग लड़की के साथ हुआ बलात्कार, परिजनों के साथ थाने पहुँचकर F I R दर्ज कराई     |     23 सितंबर से होगीं सालाना जल्से की शुरुआत,ईद मिलादुन्नबी के मौके पर होंगे सात रोज धार्मिक कार्यक्रम     |         |         |     मूक बधिर छात्रावास कुंड हेतु छात्रावास अधीक्षक के रूप में शीला बर्फा नियुक्त, कलेक्टर डाॅ. अभय अरविंद बेडेकर से सौजन्य भेंट की     |