Ad2

नगर पालिका ने शहर में निकाली स्वच्छता मशाल रैली

इरशाद मंसुरी की रिपोर्ट ✍🏻 
📱 7869717495

अलीराजपुर:- दिनांक 31/03/2023 को मुख्य नगर पालिका अधिकारी अमरदास सेनानी के निर्देश पर स्वच्छता निरीक्षक शकील मंसूरी के नेतृत्व मे नगर पालिका अलीराजपुर द्वारा स्वच्छता मशाल रैली का आयोजन किया गया। स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने शुक्रवार शाम 7 बजे नगर पालिका ने मशाल रैली निकाली। इसमें लोग स्वस्फूर्त जुड़े। स्वच्छता जागरूक रैली नगर के प्रमुख मार्ग से निकाली जहां लोग हाथ में मशाल लेकर निकले।इस रैली के माध्यम से संदेश दिया कि,अस्वच्छता के अंधेरे को खत्म करना है। रैली में लोगों से स्वच्छता के लिए अपील की। कहा कि, हर इंसान को सफाई करनी चाहिए। कहीं पर भी कचरा न फेंके। डस्टबिन में ही कचरा डाले। सफाई के लिए शुरुआत घर से करनी होगी। जहां लोग हाथ में मशाल लेकर निकले। स्वच्छता निरीक्षक शकील मंसूरी ने जानकारी देते बताया कि नगर पालिका प्रशासन शहर की सफाई को लेकर काफी सजग है। पालिका प्रशासन शहर को साफ सुथरा बनाने के लिए नई नई कवायद कर रहा है। स्वच्छता रैली के माध्यम से शहर के लोगों को साफ सफाई को लेकर जागरूक किया। टीम ने शहर की गलियों में पहुंच कर सफाई के लिए व्यापारियों को प्रेरित किया। नगरीय क्षेत्रों में सफाई को दृष्टिगत रखते हुए शहर वासियों में स्वच्छता की अलख जगाने को मशाल रैली निकाली गई। इस रैली के अंतर्गत जनप्रतिनिधि पार्षद आमजन अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- +918962423252

सैय्यद राजे सानी उर्फ़ राजू बाबा का दो दिवसीय उर्स 01 जून से     |     स्वास्थ्य के साथ ही शारीरिक सेहत पर भी नकारात्मक असर डालती है – मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती सीता कनोजे     |     विधायक प्रतिनिधि विशाल रावत द्वारा 14 परिवारों को स्वेच्छा अनुदान राशी के चेक किये वितरित     |     खुसी में मौत को भूले चौर कहावत सच हो गयी ,चोर चोरी के बाद 2 किलोमीटर दूर नशे की हालत में धुत पड़े मिले     |     तेज़ आंधी एवं बवण्डार से हुआ लाखो का नुकसान     |     दो बाईक की जबरजस्त भिड़ंत 4 की मौत तो 3 गंभीर,मृतकों में 3 वर्षीय बालिका भी     |     प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना से जुडे 130 हितग्राहियों को मछली दाना का वितरण किया गया     |     मुख्यमंत्री निकाह योजना के अंतर्गत मुस्लिम लोहार समाज द्वारा सामूहिक निकाह का आयोजन हुआ     |     आम्बूआ मे सर्व आदिवासी समाज की मोजूदगी मे 1 जून को होगा ऐतिहासिक कार्यक्रम वीर शिरोमणी राणा पूंजा भील की मूर्ति की होगी स्थापना     |     मॉं नर्मदा शासकीय महाविद्यालय सोंडवा में मिशन लाइफ स्टाइल फॉर एन्वायरमेंट और मतदाता सूची में नाम जोड़ने के संबंध में कार्यक्रम का आयोजन     |    

error: Content is protected !!