Ad2

जैन मुनि श्री चंद्रयश विजयजी महाराज साहेब व मुनि श्री जिनभद्र विजयजी महाराज साहेब का होगा मंगल प्रवेश

अलीराजपुर प्रातः स्मरणीय दादा गुरुदेव श्रीमद् विजय राजेंद्रसूरीजी महाराज साहेब पाट परंपरा के आचार्य श्रीमद् विजय ऋषभचंद्र सूरीश्वरजी महाराज साहेब एवं साध्वी श्री रत्नात्रया श्री जी महाराज साहेब के आत्मश्रेयार्थ त्रिदिवसीय महोत्सव आज 11 अप्रैल से विभिन्न आयोजनों के साथ प्रारंभ हुआ 11 तारीख प्रातः 7:00 बजे उपाश्रय में भक्तामर पाठ एवं श्री पार्श्वनाथ प्रभु के जाप से कार्यक्रम की शुरुआत हुई दोपहर में पार्श्वनाथ भगवान की पूजा हुई उक्त आयोजन में निश्रा प्रदान करने हेतु मुनि श्री चंद्रयश विजयजी एवं मुनि श्री जिनभद्र विजय जी महाराज साहेब का मंगल प्रवेश 13 तारीख को प्रातः 7 बजे नगर में होगा,

वरघोड़ा प्रातः 8:00 बजे शीतल कलेक्शन बाहरपुरा झंडा चौक से प्रारंभ होगा जो श्री मल्लिनाथ जैन मंदिर होकर हॉट गली,स्टेट बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, रणछोड़ मंदिर से बस स्टैंड से मुख्य मार्ग से होते हुए श्री आदिनाथ जैन मंदिर पहुंचेगा जहां पर जीनदर्शन के पश्चात महाराज साहेब के मुखारविंद से श्रीसंघ को जिनवाणी श्रवण करवाएंगे पश्चात श्रीसंघ का स्वामीवात्सल्य का आयोजन श्री हेमेंद्रसुरी भवन मैं होगा दोपहर में श्री आदिनाथ कल्याण पूजा मंदिर जी में एवं रात्रि में भक्ति का आयोजन होगा उक्त जानकारी श्री संघ अध्यक्ष मनीष जैन के द्वारा दी गई

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- +918962423252

जंगली जानवर के हमले से 50 वर्षीय अधेड़ घायल,गम्भीर अवस्था मे जिला चिकित्सालय रेफर।     |         |         |     डीजे संचालको की थाना प्रभारी ने ली मीटिंग बैठक, दिए अहम निर्देश     |     जन आक्रोश यात्रा के सफल आयोजन को लेकर विधायक पटेल ने विधानसभा क्षेत्र के लोगो का माना आभार*     |     हाट बाजार करने गयी नाबालिग लड़की के साथ हुआ बलात्कार, परिजनों के साथ थाने पहुँचकर F I R दर्ज कराई     |     23 सितंबर से होगीं सालाना जल्से की शुरुआत,ईद मिलादुन्नबी के मौके पर होंगे सात रोज धार्मिक कार्यक्रम     |         |         |     मूक बधिर छात्रावास कुंड हेतु छात्रावास अधीक्षक के रूप में शीला बर्फा नियुक्त, कलेक्टर डाॅ. अभय अरविंद बेडेकर से सौजन्य भेंट की     |