Ad 1

एनएचएम संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने की हड़ताल, स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित

इरशाद मंसुरी की रिपोर्ट ✍🏻
📱 7869717495

अलीराजपुर:- मध्यप्रदेश के एनएचएम संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए है। गुरुवार अलीराजपुर में इसका असर भी देखने को मिला। प्रदेश की जिला इकाइयों पर काम बंद हड़ताल रही। यहाँ कर्मचारियों ने प्रदर्शन भी किया। संविदा कर्मचारी 3 सूत्री मांगों को लेकर हड़ताल कर रहे हैं। जिला स्तर पर हड़ताल की जा रही है, जिसके कारण स्वास्थ्य सेवायें भी प्रभावित हुई हैं। एनएचएम संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ जिला अलीराजपुर द्वारा अनिश्चितकालीन क्रमिक भूख हड़ताल 18 अप्रैल 2023 से लगातार जारी है। इसी क्रम में गुरुवार को एक अनोखा प्रयास किया जिसमें सभी समस्त एनएचएम में कार्यरत संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी जिला चिकित्सालय के हड़ताल स्थल से रैली निकालकर दाहोद नाके होते हुए कलेक्टर कार्यालय पहुंचे वहां उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा, जिला अध्यक्ष डॉ अमित बघेल एवं सक्रिय साथी सत्येंद्र जयसवाल, डॉ रविंद्र रायकवाड ,कपिल यादव, डॉक्टर अभिषेक भट्ट, डॉक्टर अमर सिंह चौहान डॉ शंकर एवं समस्त संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी मौजूद रहे।

आश्वासन के बाद भी पूरी नहीं हो सकी मांगें

संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के बैनर तले चल रही हड़ताल पर स्वास्थ्य कर्मचारियों ने कहा कि समय-समय पर अपनी मांगों को लेकर हड़ताल कर रहे हैं। पूर्व में भी हमने हड़ताल की है। शासन प्रशासन की ओर से सिर्फ आश्वासन ही दिया जा रहा है। अब तक सरकार ने हमारी मांगों को पूरा नहीं किया है।

सड़कों पर उतरेंगे संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी

कर्मचारियों का कहना है साल 2013 से समय-समय पर उन्होंने अपनी मांगों को लेकर हड़ताल करते आ रहे हैं। उन्हें इस दौरान सरकार ने सिर्फ आश्वासन ही दिया है। प्रदेश के 32 हजार संविदा स्वास्थ्यकर्मी अपनी तीन सूत्रीय मांगों को लेकर भूख हड़ताल पर हैं।

ज्ञापन द्वारा उन्होंने अपनी प्रमुख मांगे

1. NHM के संविदा स्वास्थ्य कर्मचारीयो का नियमितीकरण या जब तक नियमित न हो तो 5 जून 2018 की नीति लागू करना जो कि शासन के समस्त विभाग में लागू हो चुकी है।

2.निष्कासित संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की वापसी ।

3.सी एच ओ को एमएलएचपी केडर प्रदाय करना हेतु ज्ञापन दिया गया।

​जोबट: भारतीय मजदूर संघ ने किया नई सहायिकाओं का स्वागत, 4 माह से रुके मानदेय को लेकर उठाई आवाज     |     ओबीसी–एससी–एसटी के हक़ और सम्मान के लिए भोपाल में हुआ विशाल महासम्मेलन।     |     आलीराजपुर जिले में रविवार को 6 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित     |     आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत शिविर का आयोजन, समस्याओं का त्वरित निपटारा करें विभाग -वीरेंद्र सिंह एसडीएम     |     फिस के नाम पर अभिभावकों को धमकाया जाता है फीस जमा ना होने पर बच्चों को घण्टो खड़ा रखकर किया जाता है पड़ताड़ित     |     डीएसपी के पद पर चयनित सुश्री सोनू कनेश का आदिवासी समाज जिला कोर कमेटी ने किया सम्मानित     |     बिजली गुल अलीराजपुर जिले के इन इलाको इश गावो मे रहेगी रविवार को बिजली गुल।     |     ,, सोंडवा महाविद्यालय में जिला स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता आयोजित की गए,,     |     मिशन D3 में कार्य करने वाले हर कार्यकर्ता का होगा सम्मान,     |     महिला अपराध, पॉक्सो एक्ट एवं साइबर अपराध संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन     |