Ad 1

कुएं में मिला शव, कन्या आश्रम से हुई लापता युवती का शव कुऐ में मिला।, हत्या, आत्महत्या,या दुर्घटना जांच का विषय

अतहर रिज़वी कि रिपोर्ट ✍🏻

अलीराजपुर जिले के कट्ठीवाड़ा से बड़ी खबर सामने आ रही है आपको बता दें इन दिनों जिले में हत्या और आत्म हत्या के मामले सामने आ रहे है लगातार हो रही हत्याएं और आत्म हत्याओं का कारण कहीं न कहीं अंधविश्वास भी है इसी कड़ी में आज एक और घटना जिले के शिक्षा प्राप्त कर रही युवती से जुड़ गई है जिले का एक मात्र विख्यात आश्रम कन्या राजेंद्र आश्रम जिसमे से एक युवती जो वहा अध्यनरत के लिए रखी हुई थी जिसका नाम रोनक पिता गोविंद मावी उम्र 12 वर्षीय 9 माह जो कक्षा 6 टी कि क्षात्र थी बताया जा रहा है साथ ही वह ग्राम बड़ी पोल की निवासी थी जो कल 11.30 से आश्रम से लापता हुई थी और आज अचानक उसकी लाश कुवे से बरामद हुई। कूवे में शव होने की सूचना आश्रम के लोगो ने पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को बाहर निकाल कर पोस्ट मार्टम के लिए भेजा गया। लड़की की हत्या की गई है या दुर्घटना है या मामला कुछ और है फिलहाल यह जांच का विषय है । पुलिस जांच में जुटी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए अलीराजपुर भेजा गया।

वहीँ कट्ठीवाड़ा जनपद अध्यक्ष एवं भजपा के वरिष्ठ नेता भादूभाई पचाया ने घटना कि निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जाँच कि मांग कि हैं एवं सभी विद्यालय एवं हॉस्टलो में इस प्रकार के कुवे अथवा खाड्डो को ढकने अथवा पाटने कि बात कहीं साथ ही सभी हॉस्टलो में शीग्र ही सी सी टीवी कैमरे लगवाने कि बात भी कहीं। वहीं जनपद उपाध्यक्ष मुकेश भूरिया ने भी हॉस्टल अधिक्षिका एवं अन्य ज़िम्मेदारों के खिलाफ कार्यवाही कि मांग की है। साथ ही भजपा नेता एवं सरपंच भारचंद भूरिया, रमेश भूरिया, मुकेश भूरिया, आदि भी उपस्थित थे। वहीं घटना कि गंभीरता को देखते हुए एसडीओपी श्रद्धा सोनकर ने भी कट्ठीवाड़ा पोहोच कर मृतका के माता पिता एवं परिवारजनों से चर्चा कि एवं कन्या राजेंद्र आश्रम एवं हॉस्टल का भी दौरा कर घटना कि जानकारी ली।

​जोबट: भारतीय मजदूर संघ ने किया नई सहायिकाओं का स्वागत, 4 माह से रुके मानदेय को लेकर उठाई आवाज     |     ओबीसी–एससी–एसटी के हक़ और सम्मान के लिए भोपाल में हुआ विशाल महासम्मेलन।     |     आलीराजपुर जिले में रविवार को 6 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित     |     आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत शिविर का आयोजन, समस्याओं का त्वरित निपटारा करें विभाग -वीरेंद्र सिंह एसडीएम     |     फिस के नाम पर अभिभावकों को धमकाया जाता है फीस जमा ना होने पर बच्चों को घण्टो खड़ा रखकर किया जाता है पड़ताड़ित     |     डीएसपी के पद पर चयनित सुश्री सोनू कनेश का आदिवासी समाज जिला कोर कमेटी ने किया सम्मानित     |     बिजली गुल अलीराजपुर जिले के इन इलाको इश गावो मे रहेगी रविवार को बिजली गुल।     |     ,, सोंडवा महाविद्यालय में जिला स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता आयोजित की गए,,     |     मिशन D3 में कार्य करने वाले हर कार्यकर्ता का होगा सम्मान,     |     महिला अपराध, पॉक्सो एक्ट एवं साइबर अपराध संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन     |