Ad 1

क्षत्रिय राठौड समाज मनाएगा शिरोमणि राष्ट्रवीर दुर्गादास की जयंती, शहर में निकलेगा भव्य चल समारोह

क्षत्रिय राठौड समाज मनाएगा शिरोमणि राष्ट्रवीर दुर्गादास की जयंती, शहर में निकलेगा भव्य चल समारोह

जुबेर निजामी की रिपोर्ट 

अलीराजपुर राष्ट्रवीर शिरोमणि दुर्गादास राठौड़ की जयंती क्षत्रिय राठौर समाज अलीराजपुर द्वारा धूमधाम से मनाई जाएगी।जानकारी देते हुए राठौड समाज अध्यक्ष महेंद्र टवली ने बताया कि समाज के शिरोमणि राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौड़ की 385 वीं जयंती के उपलक्ष्य में राठौड समाज अलीराजपुर द्वारा भव्य आयोजन किया जा रहा है।चल समारोह कार्यक्रम में महिलाएं गुलाबी पिंक रानी कलर की साड़ी, बालिकाएं चुनरी प्रिंट लाल रंग के लेगी कुर्ता और पुरुष सफेद कलर के कुर्ता पजामा के ड्रेस कोड में रहेंगे।भव्य चल समारोह दोपहर 1:30 बजे बाहरपुरा राठौड़ समाज धर्मशाला से प्रारंभ होगा जो नगर के झंडा चौक, एमजी रोड, नीमचोक, रणछोड़राय मार्ग, तिलक मार्ग, बस स्टैंड से होते हुए सोरवा रोड स्थित मां वाटिका गार्डन पर चल समारोह का समापन होगा सायं 5 से 7बजे तक समाज के मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान व महिला मंडल द्वारा आयोजित प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार वितरण किया जाएगा। पश्चात समाज का सहभोज कार्यक्रम आयोजित होगा वीर दुर्गादास उत्सव समिति के अध्यक्ष बद्रीलाल राठौड ने बताया कि राष्ट्रवीर शिरोमणि दुर्गादास जयंती के कार्यक्रम को लेकर समाज के सभी महिला पुरुष व युवाओं में उत्साह का माहौल है।

समस्त राठौड़ समाज बंधुओ से भव्य आयोजन मे उपस्थित रहकर आयोजन को सफल बनाने की अपील राठौड़ समाज समिति के समस्त पदाधिकारी गण, वीर दुर्गादास उत्सव समिति,युवा मंच, महिला मंडल व सदस्यगणो ने की है। यह जानकारी समाज के मिडिया दीपक राठौड़ ने दी।

​जोबट: भारतीय मजदूर संघ ने किया नई सहायिकाओं का स्वागत, 4 माह से रुके मानदेय को लेकर उठाई आवाज     |     ओबीसी–एससी–एसटी के हक़ और सम्मान के लिए भोपाल में हुआ विशाल महासम्मेलन।     |     आलीराजपुर जिले में रविवार को 6 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित     |     आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत शिविर का आयोजन, समस्याओं का त्वरित निपटारा करें विभाग -वीरेंद्र सिंह एसडीएम     |     फिस के नाम पर अभिभावकों को धमकाया जाता है फीस जमा ना होने पर बच्चों को घण्टो खड़ा रखकर किया जाता है पड़ताड़ित     |     डीएसपी के पद पर चयनित सुश्री सोनू कनेश का आदिवासी समाज जिला कोर कमेटी ने किया सम्मानित     |     बिजली गुल अलीराजपुर जिले के इन इलाको इश गावो मे रहेगी रविवार को बिजली गुल।     |     ,, सोंडवा महाविद्यालय में जिला स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता आयोजित की गए,,     |     मिशन D3 में कार्य करने वाले हर कार्यकर्ता का होगा सम्मान,     |     महिला अपराध, पॉक्सो एक्ट एवं साइबर अपराध संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन     |