Ad2
Banner1

युवा विकसित भारत की थीम पर महाविद्यालय में कार्यषाला का आयोजन हुआ

युवा विकसित भारत की थीम पर महाविद्यालय में कार्यषाला का आयोजन हुआ

जिला ब्यूरो इरशाद मंसुरी

समाजकार्य विभाग, शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अलीराजपुर, दिनांक 12.08.2023 शनिवार को

विकसित युवा विकसित भारत की थीम पर महाविद्यालय में कार्यषाला का आयोजन

(समाजकार्य विभाग एवं जीवन ज्योति हेल्थ सर्विस सोसायटी का संयुक्त आयोजन)

स्थानीय शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अलीराजपुर में विकसित युवा विकसित भारत की थीम पर एक दिवसीय कार्यषाला का आयोजन किया गया। समाजकार्य विभाग, मेें पदस्थ अतिथि विद्वान अमित गढ़ेवाल ने बताया कि जीवन ज्योति हेल्थ सर्विस सोसायटी एवं समाजकार्य विभाग द्वारा विकसित युवा विकसि भारत की थीम पर आधारित युवा दिवस का आयोजन किया गया। इसके अंतर्गत विद्यार्थियों को हस्तगत हस्तक्षेप परियोजना के माध्यम से एच.आई.व्ही. एड्स संबधी जागरूकता का प्रचार प्रसार किया गया। युवा विद्यार्थी एवं अन्य संवेषनषील समूहों के संबंध में बात करते हुए संस्था के प्रतिनिधि सलाहकार प्रीति पवार ने विद्यार्थियों को एचआईव्ही वायरस के संक्रमण और बचाव संबधी चर्चा की। एमएनडी यष राठौर ने कार्यषाला के आयोजन एवं युवाओं के लिए इस आयोजन के महत्व के बारे में बात की। अमित गढ़ेवाल ने कहा कि युवा वर्ग एचआईव्ही के संक्रमण के लिए बेहद संवेदनषील होता है। उन्हे बहुत अधिक सलाह और समझ की आवष्यकता है। उन्होने कहा कि अधिकांष लोग एचआईव्ही जाँच से डरते हैं कि उनकी निजता भंग हो सकती है। इस समस्या के समाधान के लिए प्रत्येक विद्यार्थी को कम से एक बार रक्तदान अवष्य करना चाहिए। इससे रक्तदान पूर्व एचआईव्ही संबंधी जाँच निःषुल्क हो जाती है। हर बार रक्त और रक्त संबंधी उत्पादों के इस्तेमाल के समय विषेष सावधानी बरती जानी चाहिए। गर्भावस्था के पूर्व महिला की जाँच आवष्यक है। संक्रमण की स्थिति में भी गर्भस्थ षिषु को संक्रमण से बचाया जा सकता है। कार्यक्रम में अनिता सोलंकी ओआरडब्ल्यु, हितेषा बघेल ओआरडब्ल्यु, सोनू पिपलाज पियर एजुकेटर, डाॅ. सीताराम गोले, डाॅ. विनिता भालसे, प्रो. प्रकाष वास्कले एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- +918962423252

    |     शैख को मिली कोर्ट से राहत अग्रिम जमानत उनके किसी भी परिजन के खाते में नही आई शासकीय राशी, शैख डायबिटीज के मरीज भी है।     |         |     आदिवासी महिला-लड़कियो की वीडियो फोटोज के साथ छेड़छाड़ कार्यवाही की मांग को लेकर थाने पंहुचा आदिवासी समाज।     |         |     सोरवा बाबा ईश्वर भोलेनाथ मंदिर में अन्नकूट 25 नवंबर को महोत्सव का आयोजन रखा गया !     |     क्या आप बाईक या कार चला रहे है तो हो जाइए सावधान, हेलमेट व सीट बेल्ट की अनिवार्यता के लिए आज से अभियान, हाई कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस अलर्ट     |     अपने जरुरी काम निपटाए, कल 22/11/2023 को सुबह 9 से 1 बजे तक रहेगी लाईट बंद विधुत विभाग ने जारी की सुचना।     |     आज इन इलाको मे छाऐगा अंधेरा रहेगी बीजली गूल, जाने 11 बजे से रात्री 8 बजे तक कहा कहा बंद रहेगी देखे बस एक क्लिक मे।     |     कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी डाॅ. अभय अरविंद बेडेकर ने धारा 144 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया मतगणना स्थल के 200 मीटर के दायरे हेतु प्रतिबंधात्मक आदेश जारी     |