Ad 1

अलीराजपुर पुलिस के द्वारा संपूर्ण जिले में विशेष जागरूकता अभियान “अभिमन्यु-2” चलाया जा रहा है।

अलीराजपुर पुलिस के द्वारा संपूर्ण जिले में विशेष जागरूकता अभियान “अभिमन्यु-2” चलाया जा रहा है।

मैराथन दौड का शुभारम्भ श्री बी.एल.अटौदे उप पुलिस अधीक्षक (महिला सुरक्षा शाखा) अलीराजपुर थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शिवराम तरोले द्वारा हरी झण्डी दिखा कर किया गया।

 

जिला ब्यूरो इरशाद मंसुरी

अलीराजपुर पुलिस अधीक्षक अलीराजपुर राजेश व्यास द्वारा जानकारी देते बताया कि पुलिस मुख्यालय भोपाल की महिला सुरक्षा शाखा के निर्देशानुसार संपूर्ण मध्यप्रदेश् मे जागरूकता अभियान “अभिमन्यु-2” चलाये जानें के निर्देश प्राप्त हुये थे। पुलिस मुख्यालय के द्वारा जारी निर्देशों के पालन में अलीराजपुर पुलिस के द्वारा भी संपूर्ण जिले मे 01 अगस्त 2023 से जागरूकता अभियान “अभिमन्यु-2” चलाया जा रहा है, जो दिनांक 15.08.2023 तक चलेगा। 

 

जागरूकता अभियान “अभिमन्यु-2” का मुख्य उदेश्य महिलाओं/बालिकाओं का समाज मे सम्मान हेतु बाल्यकाल से ही पुरूषों में लैंगिग समानता एवं एक दूसरे के प्रति सम्मान की भावना जाग्रत किया जाना एवं महिलाओं के प्रति विशेष सम्मान की भावना जाग्रत की जाकर महिला अपराधों के प्रति संवेदनशील बनाना, शिक्षा के माध्यम से विभिन्न अपराधों की जानकारी दी जाकर उनके दुष्परिणाम से अवगत कराना है। 

 

जागरूकता अभियान “अभिमन्यु-2” के तहत महिला सुरक्षा शाखा अलीराजपुर के द्वारा दिनांक 12 अगस्त 2023 को जिले के समस्त थाना क्षेत्रान्तर्गत अभियान से 

 

संबंधित निम्नानुसार कार्यक्रम आयोजित किये गये

1- विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन, लघु फिल्म का प्रदर्शन, 

2- सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार प्रसार एवं सेल्फी पॉइन्ट बनाए गए है । 

3- मैराथन दौड का आयोजन किया गया। मैराथन दौड का शुभारम्भ श्री बी0एल0 अटौदे उप पुलिस अधीक्षक (महिला सुरक्षा शाखा) अलीराजपुर थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शिवराम तरोले द्वारा हरी झण्डी दिखा कर किया गया। इसके अतिरिक्त महिला सुरक्षा शाखा स्टाफ से म.प्र.आर. वास्केल आर. रामनारायण चौहान एवं थाना कोतवाली स्टाफ, महिला थाना स्टाफ ने भी मैराथन दौड एवं अन्य गतविधियों मे भाग लिया। मैराथन दौड में लगभग 150 छात्र/छात्राओं ने भाग लिया। मैराथन दौड में भाग लेने वाले प्रतिभागीयों को अभिमन्यु के पोस्टर सहित “मैं हू अभिमन्यु” लिखी हुई टी’ शर्ट वितरित की गई । मैराथन दौड खेल परिसर से प्रारम्भ होकर जिला पुलिस कण्ट्रोल रूम अलीराजपुर में समाप्त हुई। उप पुलिस अधीक्षक (महिला सुरक्षा शाखा) अलीराजपुर द्वारा अभियान के उद्देश्य से जूडी बाते जैसे लैंगिक समानता, महिला सम्मान आदि के संबंध में जानकारी देकर जागरूक किया।

अलीराजपुर ब्लॉक के ग्रामीण अंचल की सांदीपनी (सी एम राईस) स्कूल खंडाला का हाई स्कूल परिणाम 100% रहा      |     सांसद श्रीमती अनीता चौहान की अध्यक्षता में दिशा बैठक सम्पन्न हुई     |     तेज आवाज में बजाने पर भाबरा थाने में हुए दो DJ. जप्त कर की गयी कार्यवाही।     |     ग्राम सभा का गठन किया गया, उडन चापरी फलिया की नवीन पेसा ग्राम सभा का गठन किया गया।     |     रिबोर के बाद भी नहीं निकला पुराना बस स्टैंड पर पानी, आम्बूआ मे पानी की किल्लत अभी भी बरकरार     |     शव मिलने से फेली सनसनी तालाब में अज्ञात व्यक्ति की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।     |     6 साल के बच्चे ने रखा 14 घंटे का रोजा, रमजान के सभी रोजे रखना चाहता है हुसैन निजामी     |     दाऊदी बोहरा समुदाय ने भारत में गौरैया संरक्षण के प्रयासों को फिर से शुरू किया     |     विश्‍व रेडक्रास दिवस के उपलक्ष्‍य में रक्‍तदान शिविर का सफल आयोजन हुआ      |     आलीराजपुर जिले से 34 युवाओं का पुलिस आरक्षक के पद पर हुआ हैं चयन आकास संगठन दी बधाई     |