आदिवासी समाज जिला कोर कमेटी की हुई बैठक, सोण्डवा में मनाया जाएगा अंतर्राष्ट्रीय आदिवासी अधिकार दिवस

आदिवासी समाज जिला कोर कमेटी की हुई बैठक, सोण्डवा में मनाया जाएगा अंतर्राष्ट्रीय आदिवासी अधिकार दिवस
विशाल आदिवासी सम्मेलन को बिरसा ब्रिगेड़ के अध्यक्ष एवं संस्थापक सतीश पेंदाम (महाराष्ट्र)करेंगे संबोधित

इरशाद मंसूरी की रिपोर्ट 

अलीराजपुर:- अंतर्राष्ट्रीय आदिवासी अधिकार दिवस को प्रतिवर्ष 13 सितंबर को मनाया जाता है।इस वर्ष भी जिले के कस्बों एवं गांवों में छोटे-छोटे स्तरों पर कार्यशाला एवं संगोष्ठी के रूप में मनाया गया है। आदिवासी समाज जिला कोर कमेटी की बैठक में लिये गये निर्णय अनुसार साप्ताहिक कार्यक्रम के समापन समारोह के रूप में अंतर्राष्ट्रीय आदिवासी अधिकार दिवस का जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम पंचायत ग्राउंड सोण्डवा में 22 सितंबर 2023 को मनाया जा रहा है।जिसमें हजारों की संख्या में आदिवासी समाज जन सम्मिलित होकर अंतर्राष्ट्रीय स्तर से प्रदाय अधिकारों पर चर्चा करेंगे,एवं अपने संवैधानिक हक अधिकारों के लिए आवाज को बुलंद करेंगे। विशाल आदिवासी सम्मेलन में गुजरात, राजस्थान, मध्यप्रदेश सहित महाराष्ट्र आदि राज्य से आदिवासी समाज के लोग सम्मिलित होंगे।कार्यक्रम को मुख्य वक्ता के रूप में बिरसा ब्रिगेड़ के अध्यक्ष एवं संस्थापक इंजीनियर सतीश पेंदाम (महाराष्ट्र) सहित अन्य राज्य के वक्ताओं के द्वारा संबोधित किया जावेगा।आदिवासी समाज जिला कोर कमेटी ने समाजजनों से अपील की हैं कि अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पधारे ओर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समाज जनों द्वारा जोर शोर से तैयारियां की जा रही हैं।

जोबट पुलिस को मिली महत्वपूर्ण सफलता लूट एवं डकैती के मामलों में फरार इनामी स्थाई वारंटी आरोपी को किया गया गिरफ्तार     |     पुलिस अधीक्षक, जिला अलीराजपुर द्वारा जन-सुरक्षा एडवाइजरी जारी की गई।     |     महुआ के पैड पर लटका मिला 53 वर्षीय वृद्ध का शव, अज्ञात कारणो के चलते की आत्महत्या।     |     आम के पैड पर लटका मिला युवती का शव, अज्ञात कारणो के चलते की जिवनलिला समाप्त।     |     ग्राम छोटी खट्टाली में पुलिस द्वारा खाटला बैठक आयोजित, खाटला बैठक मे बाल विवाह के प्रति जाग्रत करने का किया गया प्रयास।     |     विश्‍व रेडक्रास दिवस के उपलक्ष्‍य में रक्‍तदान शिविर का सफल आयोजन हुआ      |     अलीराजपुर ब्लॉक के ग्रामीण अंचल की सांदीपनी (सी एम राईस) स्कूल खंडाला का हाई स्कूल परिणाम 100% रहा      |     सांसद श्रीमती अनीता चौहान की अध्यक्षता में दिशा बैठक सम्पन्न हुई     |     ग्राम बिलझार में पुलिस द्वारा खाटला बैठक आयोजित, ग्रामीणों को सामाजिक कुरीतियों, साइबर अपराध के प्रति किया गया जागरूक     |     तेज आवाज में बजाने पर भाबरा थाने में हुए दो DJ. जप्त कर की गयी कार्यवाही।     |