Ad2
Banner1

अलीराजपुर पुलिस की अवैध शराब के विरूद्ध कार्यवाही।372 लीटर अंग्रेजी शराब कीमती लगभग 89 हजार 280रू.की जप्‍त।

 मौके से अवैध शराब में प्रयुक्‍त होण्डा सिटी कार भी जप्त।

 इरशाद मंसूरी की रिपोर्ट 

अलीराजपुर पुलिस अधीक्षक अलीराजपुर राजेश व्यास ने बताया कि आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2023 निष्पक्ष एवं पारदर्शी निर्वाचन को दृष्टिगत रखते हुये अलीराजपुर पुलिस के द्वारा विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2023 निर्विघ्‍न, भयमुक्‍त वातावरण में शांतिपूर्ण संपन्‍न कराये जानें के उददेश्‍य से संपूर्ण जिलें में अवैध शराब व्यवसाय में लिप्त असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर सूक्ष्‍मता से निगाह रखी जा रही थी, इसीक्रम में दिनांक 20 सितम्बर 2023 की दरम्यानी रात्रि मे आंबुआ पुलिस टीम के द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान बडी मात्रा मे अवैध शराब जप्त करने मे सफलता प्राप्त की है। 

दिनांक 20 सितम्बर 20223 को आंबुआ पुलिस टीम को रोड पेटोलिंग के दौरान सूचना मिली कि ग्राम जवानिया तरु से एक सफेद रंग की होण्डा सिटी कार अवैध शराब परिवहन कर ग्राम झीरण के रास्ते से ग्राम टैमाची तरफ जा रही है। सूचना पर थाना प्रभारी आंबुआ उप निरीक्षक योगेन्द्र मण्डलोई एवं अधीनस्थ टीम के द्वारा वाहन की घेराबंदी करते हुये ग्राम झीरण पहुंचे नाकेबंदी लगाई गई, तभी ग्राम जवानिया तरफ से एक सफेद रंग की होण्डा सिटी कार क्रमांक जीजे 03 सीए 3996 कार झीरण तरफ आ रही थी, तभी उक्त वाहन के चालक के द्वारा पुलिस टीम को देखकर दूर से ही वाहन को छोडकर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। पुलिस टीम के द्वारा वाहन के पास जाकर वाहन को चेक करते वाहन मे 31 पेटी बीयर की रखी होना पाया गया, जो अवैधरूप से परिवहन कर ले जाई जा रही थी। आंबुआ पुलिस टीम के द्वारा उक्त वाहन को अपनें कब्जे मे लेते हुये विधिवत कार्यवाही करते हुये अज्ञात आरोपी वाहन चालक के विरुध्द थाना आंबुआ अपराध क्र. 260/2023 धारा 34(2),46 आब. एक्ट का पंजीबध्द कर 31 पेटी माउण्ट बीयर कुल 372 बल्क लीटर शराब, कीमती 89,280रू0 तथा अवैध शराब परिवहन में प्रयुक्त होण्डा सिटी कार कीमती 05 लाख् रुपए का जप्त कर, प्रकरण को जांच में लिया जाकर शराब परिवहन के संबंध में जांच की जा रही है। 

उपरोक्त कार्यवाही मे उप निरीक्षक योगेन्द्र मण्डलोई थाना प्रभारी आंबुआ, सउनि मनीष, आर प्रेम, आर रोशन, आर दिलीप एवं आर राकेश का सराहनीय योगदान रहा है।

पुलिस अधीक्षक अलीराजपुर श्री राजेश व्यास के द्वारा बताया गया कि संपूर्ण जिलें में अवैध शराब व्यवसाय में लिप्त असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर लगातार पुलिस की नजर बनी हुई है। अवैध शराब मे लिप्त असामाजिक तत्वों पर आगे भी प्रभावी कार्यवाही जारी रहेगी।

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- +918962423252

    |     शैख को मिली कोर्ट से राहत अग्रिम जमानत उनके किसी भी परिजन के खाते में नही आई शासकीय राशी, शैख डायबिटीज के मरीज भी है।     |         |     आदिवासी महिला-लड़कियो की वीडियो फोटोज के साथ छेड़छाड़ कार्यवाही की मांग को लेकर थाने पंहुचा आदिवासी समाज।     |         |     सोरवा बाबा ईश्वर भोलेनाथ मंदिर में अन्नकूट 25 नवंबर को महोत्सव का आयोजन रखा गया !     |     क्या आप बाईक या कार चला रहे है तो हो जाइए सावधान, हेलमेट व सीट बेल्ट की अनिवार्यता के लिए आज से अभियान, हाई कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस अलर्ट     |     अपने जरुरी काम निपटाए, कल 22/11/2023 को सुबह 9 से 1 बजे तक रहेगी लाईट बंद विधुत विभाग ने जारी की सुचना।     |     आज इन इलाको मे छाऐगा अंधेरा रहेगी बीजली गूल, जाने 11 बजे से रात्री 8 बजे तक कहा कहा बंद रहेगी देखे बस एक क्लिक मे।     |     कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी डाॅ. अभय अरविंद बेडेकर ने धारा 144 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया मतगणना स्थल के 200 मीटर के दायरे हेतु प्रतिबंधात्मक आदेश जारी     |