ग्राम फाटा का आरी फलियां सरकारी सुविधाओं से विहीन हैं,ना सडक,ना ही आंगनवाड़ी और ना ही स्कूल की सुविधा हैं।
फलिये में लगभग 65-70 घर 250 मतदाता हैं 3 किलोमीटर दूर रोड पार कर जाते हैं बच्चे स्कूल

जुबेर निजामी की रिपोर्ट
अलीराजपुर :-अलीराजपुर आदिवासी बाहुल्य जिला हैं, देश में सबसे गरीब,पिछड़ा तथा शिक्षा के मामले में सबसे निचले पायदान में गीना जाता है। जिले में आज भी कई गांव सरकारी सुविधओं के वंचित हैं ऐसा ही ग्राम फाटा का एक आरी फलिया हैं। देश के आजाद होने के बाद भी ना सड़क बनी हैं और ना ही आंगनवाड़ी और अभी तक स्कूल खुली हैं लगभग 65-70 परिवार निवासरत हैं।फलिये के 250 मतदाता हैं,उनके बच्चे 3 किलोमीटर रोड पार करके स्कूल जाते हैं।ना ही एम्बुलेंस जा सकती और ना ही अग्निश्मन वाहन जा सकता है।कितनी सरकारे आकर चली गई काफी समय से ग्रामीण जन शिकायते कर रहे हैं सुनवाई नही हो रही है।आज ग्रामीणों ने जयस जिला उपाध्यक्ष अरविंद कनेश को फोन कर गांव फाटा बुलाया।उनका कहना था कि काम नही तो वोट नही करेंगे। कनेश ने उनकी समस्या सुनी और 21 सितंबर 2023 को अलीराजपुर कलेक्टर महोदय से मिलकर समस्याओ को अवगत कराने का आश्वाशन दिया गया है।इस दौरान जयस कार्यक्रता मालसिंग तोमर, सुनील सोलंकी महेश चौहान, संजू कनेश, गोलू भिंडे, तेरसिंग , लक्ष्मण, रमेश, विजय, दिलीप, सुरेश, गणपत आदि उपस्थित रहे।

