Ad 1

गुलशने मदीना कमेटी बैठक सम्पन्न ईद मिलादुन्नबी के त्योहार को लेकर लिये कई निर्णय

गुलशने मदीना कमेटी बैठक सम्पन्न ईद मिलादुन्नबी के त्योहार को लेकर लिये कई निर्णय

पैगम्बर-ए-इस्लाम की यौमे पैदाइश जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी को लेकर तैयारियां शुरू, चारों ओर खुशी का माहौल

हर साल की तरह इस साल भी गुलशने मदीना कमेटी द्वारा मोहल्ले को आकर्षक तरीके से सजाया जायेगा।

ईद मिलादुन्नबी पर सादगी के साथ निकलेगा जुलुस

 इरशाद मंसूरी की रिपोर्ट 

अलीराजपुर पैगम्बर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद मुस्तफा की यौमे पैदाइश जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी की खुशी में शहर के मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में जश्न का माहौल व तैयारियां जोरो पर चल रही है। मेरे सरकार की आमद… पैगम्बर-ए-इस्लाम की यौमे पैदाइश को लेकर तैयारियां शुरू हो गई। पैगम्बर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद मुस्तफा स.अ. की यौमे पैदाइश जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी की खुशी शहर के मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में जश्न का माहौल व तैयारियां जोरो पर चल रही है। मेरे सरकार की आमद मरहबा मरहबा के नारो से गली मोहल्ले गूंजने लगे। खूशी के इस आलम में पूरा मुस्लिम इलाका जश्न में डूबा हुआ है।

हर साल की तरह इस साल भी गुलशने मदीना कमेटी द्वारा आकर्षक तरीके से सजाया जाएगा

नगर के (मंसुरी चोक) बहारपुरा में गुलशने कमेटी के सदस्य द्वारा बहुत ही आकर्षक तरीके से मोहल्ले को सजाया जायेगा। मोहल्ले में रंग बिरंगी कपड़े, एवं लाइटिंग लगाई जाएगी। 28 सितंबर गुरुवार को कमेटी द्वारा जुलूस का भव्य स्वागत (इस्तक़बाल) सभी के द्वारा किया जाएगा। जिसमे मोहल्ले के सभी वरिष्ठ, बुजुर्ग, नोजवान,बच्चें,शामिल रहेंगे हजरत मोहम्मद मुस्तफा स.अ. जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी का पर्व गुरुवार को बड़ी ही अकीदत के साथ मनाया जाएगा। जिसको लेकर शहर व गावों के मुस्लिम क्षेत्र में जश्न की तैयारियां शुरू हो गई है। नबी की यौम-ए-पैदाइश का ऐहतराम करते हुए मस्जिदों व घरों में साफ सफाई के साथ कुरआन की तिलावत भी गूंजने लगी है।

गुलशने मदीना कमेटी बैठक सम्पन्न ईद मिलादुन्नबी के त्योहार को लेकर लिये कई निर्णय

गुलशने मदीना कमेटी की बैठक सम्पन्न हुई। 20 सितंबर को 

बैठक में जश्न ईद मिलादुन्नबी को लेकर चर्चा हुई। बैठक का आगाज दरूद शरीफ से किया गया। सबसे पहले बैठक में नमाज की पाबंदी कर करना नमाज कायम करने और सुन्नते रसूल पर अमल करने की सभी से अपील की।नमाज नबी के आंख की ठंडक है इसे कायम करें। कहा कि नमाज सिर्फ खुदा की इबादत ही नहीं बल्कि नमाज पढ़ने से लोगों को अनगिनत फायदे हैं। कहा कि नबी की आमद का जश्न मनाने वालों नबी उस वक्त ज्यादा खुश होते हैं जब उनके उम्मती नमाजी होते हैं। सबसे पहले बैठक में 15 सदस्य की कमेटी बनाई गई। जिसमे विभन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। जैसे मोहल्ले की सजावट, जुलूस का स्वागत को लेकर अहम निर्णय लिये गये। बैठक में सभी ने अपनी अपनी बात रखी। विचार विमर्श किया गया। कमेटी में इस बार सदर नियुक्त नही किया। कमेटी के सदस्य को जिम्मेदारी दी गई। 

गुलशने मदीना कमेटी ने किये कई बड़े कार्य

कमेटी में सामाजिक, धार्मिक कार्य करती आ रही है। जो विगत कुछ वर्षों से (मंसुरी चोक) बहारपुरा पर बिना भेद भाव किये बड़े से बड़ा काम कर रही है। समाज मे हर त्योहार पर कमेटी के सदस्य कंधे से कंधा मिला कर काम कर रही है। साथ ही गरीब वर्ग लोगो की चिकित्सक संबंधित हर सहायता करती आ रही हैं। हर त्योहार पर न्याज, लंगर, शबिल, मोहल्ले के डेकोरेशन तक कमेटी के द्वारा किया जाता हैं। जिसमें कमेटी के दूर दूर तक चर्चे होते है। साथ ही लॉक डाउन जैसी स्थिति में कमेटी ने गरीबों के लिये राशन की व्यवस्था कर वितरित किया गया। बैठक में कमेटी के सभी सदस्य मौजूद रहे।

उक्त जानकारी गुलशने मदीना कमेटी के मीडिया प्रभारी मो.जैद द्वारा दी गई

अलीराजपुर ब्लॉक के ग्रामीण अंचल की सांदीपनी (सी एम राईस) स्कूल खंडाला का हाई स्कूल परिणाम 100% रहा      |     सांसद श्रीमती अनीता चौहान की अध्यक्षता में दिशा बैठक सम्पन्न हुई     |     तेज आवाज में बजाने पर भाबरा थाने में हुए दो DJ. जप्त कर की गयी कार्यवाही।     |     ग्राम सभा का गठन किया गया, उडन चापरी फलिया की नवीन पेसा ग्राम सभा का गठन किया गया।     |     रिबोर के बाद भी नहीं निकला पुराना बस स्टैंड पर पानी, आम्बूआ मे पानी की किल्लत अभी भी बरकरार     |     शव मिलने से फेली सनसनी तालाब में अज्ञात व्यक्ति की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।     |     6 साल के बच्चे ने रखा 14 घंटे का रोजा, रमजान के सभी रोजे रखना चाहता है हुसैन निजामी     |     दाऊदी बोहरा समुदाय ने भारत में गौरैया संरक्षण के प्रयासों को फिर से शुरू किया     |     विश्‍व रेडक्रास दिवस के उपलक्ष्‍य में रक्‍तदान शिविर का सफल आयोजन हुआ      |     आलीराजपुर जिले से 34 युवाओं का पुलिस आरक्षक के पद पर हुआ हैं चयन आकास संगठन दी बधाई     |