Ad 1

एड्स की जागरूकता ही एड्स का बचाव है: डॉ. सोलंकी

सोंडवा  विश्व एड्स दिवस के उपलक्ष्य पर माँ नर्मदा शासकीय महाविद्यालय सोण्डवा की रेड रिबन क्लब एवं राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के संयुक्त तत्वावधान में एड्स की जागरूकता हेतु कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम के प्रारंभ में स्वयंसेवको द्वारा सभी अतिथियों, प्राध्यापको, विद्यार्थियों को रेड रिबन लगाई गई। कार्यक्रम में संस्था प्राचार्य डॉ. गीतांजली वर्मा ने अध्यक्षीय उदबोधन दिया। 

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ. संतोष सोलंकी, जिला नोडल अधिकारी म.प्र. एड्स नियंत्रण समिति ने कहा कि एड्स रोग से बचाव के लिए जागरूकता की महत्वपूर्ण आवश्यकता है। विद्यार्थियों को समाज में इस रोग से बचाने के लिए परिवार, समाज के लोगो और मित्र समूह को आवश्यक बातें बताई जाना चाहिए। डॉ. सोलंकी ने एड्स रोग की बारीकियो से अवगत कराकर निदान हेतु चिकित्सीय सुविधाओ के बारे में बताया एवं विद्यार्थियों के एड्स से विभिन्न भ्रांतियों से संबंधित प्रश्नों के जवाब दिए। 

कार्यक्रम के अन्य वक्ता श्री रितेश हरसोला ने एड्स से संबंधित आकड़ो पर प्रकाश डालते हुए इस बीमारी से संबंधित अनुभव विद्यार्थियों के साथ साझा किया।

महाविद्यालय के प्राणशास्त्र विभाग प्रमुख प्रो. तबस्सुम कुरैशी ने अशिक्षा, लापरवाही, जानकारी के आभाव को एड्स जागरूकता के लिए व्यवधान बताते हुए विद्यार्थियों को सलाह दी कि वे 20 वर्ष की आयु में तथा विवाह पूर्व एड्स की जाँच जरूर कराये l साथ ही उन्होंने असुरक्षित यौन संबंध ना बनाने, ब्लड ट्रांसफुजन से पहले ब्लड टेस्ट करवाने, संक्रमित सुई या ब्लेड का प्रयोग ना करने की सलाह दी।

 रेड रिबन क्लब प्रभारी एवं रासेयो कार्यक्रम अधिकारी डॉ.मुकेश अजनार ने एड्स की रोकथाम हेतु सभी को शपथ दिलाई। कार्यक्रम में महाविद्यालय परिसर में मानव श्रृंखला बनाई गई। इस अवसर पर समस्त प्राध्यापकगण व छात्र-छात्रऐ उपस्थित रहे।

 तत्पश्चात सभी एनएसएस स्वयंसेवको, विद्यार्थियों, शैक्षणिक स्टॉफ द्वारा ने जागरूकता रैली निकाली गई। कार्यक्रम का संचालन डॉ. मुकेश अजनार एवं धन्यवाद आभार प्रो. नीलम पाटीदार ने माना।कार्यक्रम में विशेष सहयोग प्रो. राजेश बारिया, प्रो. सायसिंग अवास्या, डॉ विशाल देवड़ा आदि का रहा।

​जोबट: भारतीय मजदूर संघ ने किया नई सहायिकाओं का स्वागत, 4 माह से रुके मानदेय को लेकर उठाई आवाज     |     ओबीसी–एससी–एसटी के हक़ और सम्मान के लिए भोपाल में हुआ विशाल महासम्मेलन।     |     आलीराजपुर जिले में रविवार को 6 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित     |     आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत शिविर का आयोजन, समस्याओं का त्वरित निपटारा करें विभाग -वीरेंद्र सिंह एसडीएम     |     फिस के नाम पर अभिभावकों को धमकाया जाता है फीस जमा ना होने पर बच्चों को घण्टो खड़ा रखकर किया जाता है पड़ताड़ित     |     डीएसपी के पद पर चयनित सुश्री सोनू कनेश का आदिवासी समाज जिला कोर कमेटी ने किया सम्मानित     |     बिजली गुल अलीराजपुर जिले के इन इलाको इश गावो मे रहेगी रविवार को बिजली गुल।     |     ,, सोंडवा महाविद्यालय में जिला स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता आयोजित की गए,,     |     मिशन D3 में कार्य करने वाले हर कार्यकर्ता का होगा सम्मान,     |     महिला अपराध, पॉक्सो एक्ट एवं साइबर अपराध संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन     |