Ad 1

प्रदेश सरकार पिछड़े जोबट विधानसभा क्षेत्र मे मनरेगा के तहत निर्माण कार्य की सौगात दे-विधायक श्रीमती पटेल,

प्रदेश सरकार पिछड़े जोबट विधानसभा क्षेत्र मे मनरेगा के तहत निर्माण कार्य की सौगात दे-विधायक श्रीमती पटेल,

विधायक पटेल एवं कांग्रेसी नेता ग्रामीणजनों की समस्याओं से हुए रूबरू

इरशाद मंसुरी/आदील मकरानी

अलीराजपुर । जोबट विधायक सेना पटेल, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश पटेल एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओमप्रकाश राठौर ने जोबट नगर के साप्ताहिक हाट बाजार वाले दिन गुरुवार को स्थानीय अगाल धर्मशाला मे क्षेत्र के ग्रामीणजनों की समस्याओं से रूबरू हुए । जिसमें सैकड़ो ग्रामीणजनों ने विधायक श्रीमती सेना पटेल को आवेदन सौंपकर समस्याओं का निराकरण करने की मांग की । इस दौरान विधायक पटेल ने संबंधित अधिकारियों को मोबाइल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं हल करने के निर्देश दिए ।

समस्याओं का हल करने के लिए तत्पर हूँ

विधायक श्रीमती पटेल ने ग्रामीणों की समस्याए सुनने के बाद कहा कि आपकी सभी समस्याओं का हल करने के लिए तत्पर हूँ , इस संबंध में कलेक्टर से शीघ्र ही चर्चा कर आपकी समस्याओं से अवगत कराया जाएगा। इस दौरान उन्होंने बताया की जोबट विधानसभा क्षेत्र काफी पिछड़ा हुआ क्षेत्र है, जिसमें बिजली, सड़क, पानी, शिक्षा ओर स्वास्थ्य आदि क्षेत्रों मे सुधार कार्य की अत्यंत आवश्यकता है । प्रदेश सरकार को चाहिए कि जोबट विधानसभा क्षेत्र में मनरेगा तथा अन्य मदो से निर्माण कार्य प्रारंभ किए जाए जिससे विकास के द्वार खुले । ग्रामीणों की समस्याओं का निदान हो सके, उन्हें भरपूर रोजगार मिल सके, साथ ही ग्रामीणों के अन्य राज्यों में रोजगार के लिए पलायन पर रोक लग सके । इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता डॉ.आराम पटेल, सेय्यद मम्मा मियाँ, मोनू बाबा, अनिता गाड़रिया, खुर्शीद अली दिवान, सुल्तान खत्री, चितल पँवार, रफीक चौधरी, लक्की राठौड़ सहित बड़ी संख्या मे पंच-सरपंच एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

​जोबट: भारतीय मजदूर संघ ने किया नई सहायिकाओं का स्वागत, 4 माह से रुके मानदेय को लेकर उठाई आवाज     |     ओबीसी–एससी–एसटी के हक़ और सम्मान के लिए भोपाल में हुआ विशाल महासम्मेलन।     |     आलीराजपुर जिले में रविवार को 6 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित     |     आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत शिविर का आयोजन, समस्याओं का त्वरित निपटारा करें विभाग -वीरेंद्र सिंह एसडीएम     |     फिस के नाम पर अभिभावकों को धमकाया जाता है फीस जमा ना होने पर बच्चों को घण्टो खड़ा रखकर किया जाता है पड़ताड़ित     |     डीएसपी के पद पर चयनित सुश्री सोनू कनेश का आदिवासी समाज जिला कोर कमेटी ने किया सम्मानित     |     बिजली गुल अलीराजपुर जिले के इन इलाको इश गावो मे रहेगी रविवार को बिजली गुल।     |     ,, सोंडवा महाविद्यालय में जिला स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता आयोजित की गए,,     |     मिशन D3 में कार्य करने वाले हर कार्यकर्ता का होगा सम्मान,     |     महिला अपराध, पॉक्सो एक्ट एवं साइबर अपराध संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन     |