Ad2
Banner1

जोबट विधायक श्रीमती सेना महेश पटेल ने ग्राम किलाना में सी. सी. रोड़ का किया भूमिपूजन, की कार्यकर्ताओं से भेंट

जोबट विधायक श्रीमती सेना महेश पटेल ने ग्राम किलाना में सी. सी. रोड़ का किया भूमिपूजन, की कार्यकर्ताओं से भेंट।

अख्लाक नवाबी की रिपोर्ट 

अलीराजपुर-जोबट विधानसभा के ग्राम क़िलाना आजादनगर में विधायक श्रीमती सेना महेश पटेल ने 350 मीटर लम्बे सी.सी. रोड का भूमिपूजन किया लगभग 10 लाख रु की लागत से बनने वाले इस रोड़ का ग्रामवासियों को इंतजार था।। आपको बता दे कि ग्राम क़िलाना के ग्रामवासियों की काफी दिनों से मांग थी कि इस कच्चे मार्ग को बनाया जाए।आज मंगलवार 16 जनवरी को विधायक सेना पटेल द्वारा उक्त मार्ग के निर्माण का भूमिपूजन कर दिया गया है जल्द ही यह 350 मिटर का रोड़ बनकर तैयार हो जयेगा और ग्रामवासियों की समस्या का समाधान हो जाएगा।

भूमिपूजन के बाद सेना पटेल ने अपने कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनसे समस्याओं के बारे में पूछा । श्रीमति सेना महेश पटेल पदभार ग्रहण करने के बाद अपने कार्यकर्ताओं के बीच पहुची तथा उनके द्वारा मेहनत व लगन से हासिल हुई जीत के लिए उन्हें धन्यवाद भी दिया और प्रत्येक कार्यकर्ता से समस्या के बारे में पूछा।उक्त भूमि पूजन कार्यक्रम में आजादनगर जनपद सीईओ श्री रविन्द्र गुप्ता,तहसीलदार श्री जितेंद्र सिंह तोमर,बीओ श्री विनोद कुमार कोरी,क़िलाना सरपंच कालूसिंह,अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष अखलाख गुड्डू,जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष मोहम्मद लईक भाई शेख,आजादनगर ब्लाक कार्यवाहक अध्यक्ष हरीश भाभर, जनपद व तहसील का शासकीय अमला समेत कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद रहे।

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- +918962423252

जल, जंगल एवं जमीन हमारी धरोहर है उसे बचाना हमारा फर्ज :-विधायक पटेल     |     अलीराजपुर गायत्री शक्तिपीठ पर हो रहा कन्या कौशल शिविर का आयोजन, खंडवा गायत्री परिवार की 15 – 15 वर्ष की चार कन्याएं शिविर में दे रही कन्याओं को प्रशिक्षण।     |     आंगनवाड़ी ग्रामीण भारत की जीवन रेखा के तहत लोक अधिकार मंच का ब्लॉक स्तरीय प्रमार्श एवम रिपोर्ट शेयरिंग कार्यक्रम आयोजित ।     |     ई डायरी का विरोध बोले फिल्ड कर्मचारियों को बंदिशों मे बांधकर एक ही दिन अलग अलग काम कैसे लेंगे अधिकारी,किसान भी होंगे परेशान।     |     दो बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर:हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल किया रेफर     |     असामाजिक तत्व पर नियंत्रण रखने के उद्देश्य से जिला पुलिस बल अलीराजपुर द्वारा “ऑपरेशन थर्डआई” प्रारंभ किया जा रहा है।     |     9अगस्त को चाँदपुर मे मालिक टंटया मामा भील की मूर्ति स्थापित कार्यक्रम को लेकर समिति गठित     |     या हसन या हुसैन के नारो ओर विशाल जुलुस के साथ ताजियो का हुआ विसर्जन     |     प्रकृति संस्कृति के संरक्षण का संदेश लेकर जिला मुख्यालय पर ही धूमधाम से मनेगा विश्व आदिवासी दिवस।     |     कलेक्टर एवं विधायक को आवेदन देकर कन्या स्कूल निर्माण बंद करने की मांग !      |