Ad 1

कलेक्टर श्रीमती सुरभि गुप्ता एवं एसपी श्री विजय भागवानी ने दौरा कर मैदानी स्थिति का जायजा लिया 

सोंडवा में कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखी, दिये आवश्यक दिषा निर्देश

अलीराजपुर:- कोरोना संक्रमण की चैन को तोडने के मद्देनजर जिलेभर में लागू कोरेना कर्फ्यू के प्रभावी क्रियान्वयन तथा मैदानी स्तर की स्थिति का जायजा कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्रीमती सुरभि गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक श्री विजय भागवानी ने लिया। कलेक्टर श्रीमती गुप्ता एवं एसपी श्री भागवानी ने सोंडवा क्षेत्र में छकतला, उमराली सोडवा सहित अन्य ग्रामीण इलाकों में कोरोना कर्फ्यू के तहत प्रतिबंधात्मक दिषा निर्देशों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने छकतला से लगी म.प्र. एवं गुजरात बार्डर पर चैक पाइंट की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। यहां उन्होंने चैक पाइंट में आने-जाने वाले व्यक्तियों के स्वास्थ्य परीक्षण संबंधित व्यवस्था देखी। साथ ही मैदानी स्तर पर तैनात अधिकारी-कर्मचारीगण को आवश्यक दिषा निर्देश दिए।

ग्राम छकतला, उमराली में कोरोना कर्फ्यू के कडाई से पालन संबंधित निर्देश दिए। सोंडवा में अनुभाग स्तरीय कंट्रोल रूम का निरीक्षण करते हुए वहां टीकाकरण, किल कोराना अभियान के तहत सर्वे, कोरोना कर्फ्यू का प्रभावी क्रियान्वयन सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए आवश्यक दिषा निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम श्री देवकीनंदन सिंह, तहसीलदार श्री कैला सस्तिया, बीईओ श्री रामानुज शर्मा सहित अन्य मैदानी अमला उपस्थित था।

ग्राम सभा का गठन किया गया, उडन चापरी फलिया की नवीन पेसा ग्राम सभा का गठन किया गया।     |     रिबोर के बाद भी नहीं निकला पुराना बस स्टैंड पर पानी, आम्बूआ मे पानी की किल्लत अभी भी बरकरार     |     शव मिलने से फेली सनसनी तालाब में अज्ञात व्यक्ति की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।     |     6 साल के बच्चे ने रखा 14 घंटे का रोजा, रमजान के सभी रोजे रखना चाहता है हुसैन निजामी     |     दाऊदी बोहरा समुदाय ने भारत में गौरैया संरक्षण के प्रयासों को फिर से शुरू किया     |     आलीराजपुर जिले से 34 युवाओं का पुलिस आरक्षक के पद पर हुआ हैं चयन आकास संगठन दी बधाई     |     पत्थर मारकर महिला का सर फोडा, गंभीर घायल महिला का जिला चिकित्सालय मे उपचार जारी।     |     टेक्टर चालक ने बाईक सवार को रोन्दा बाईक सवार युवक की मोके पर हुई दर्दनाक मौत।     |     तेज आवाज में बजाने पर भाबरा थाने में हुए दो DJ. जप्त कर की गयी कार्यवाही।     |     अलीराजपुर भगोरिया मेले के दौरान यातायात व्यवस्था, यातायात प्रतिबंध एवं मार्ग परिवर्तन, अ सुविधाओ से बचने के लिए  देखे इस खबर को।     |