Ad 1

अलीराजपुर जिला पंचायत अध्यक्ष अनीता नागरसिंह चौहान होगी रतलाम /झाबुआ सीट से लोकसभा प्रत्याशी, केन्द्रीय नेतृत्व की घोसणा।

अलीराजपुर जिला पंचायत अध्यक्ष अनीता नागरसिंह चौहान होगी रतलाम /झाबुआ सीट से लोकसभा प्रत्याशी, केन्द्रीय नेतृत्व की घोसणा।

जुबेर निजामी की रिपोर्ट 

भोपाल 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व ने प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया है दिल्ली मुख्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में 195 सीट पर उम्मीदवारों की घोषणा की गई है। 28 सीटों पर महिलाएं चुनाव लड़ेंगी।  पूर्व मुख्यमंत्री का नाम इस लिस्ट में शामिल है। युवा 47 सीट पर चुनाव लड़ेंगे। मध्य प्रदेश की 24 सीट पर घोषणा की गई है। छिंदवाड़ा, इंदौर, उज्जैन धार, बालाघाट को होल्ड पर रखा गया है।

कोन है अनिता चौहान 

श्रीमती अनिता चौहान वर्तमान में अलीराजपुर जिला पंचायत अध्यक्ष है वही प्रदेश सरकार में वन, पर्यावरण एवं अनुसूचित जाति मंत्री अलीराजपुर विधायक नागरसिंह चौहान की पत्नी है लगातार दो बार से जिला पंचायत अध्यक्ष के पद पर है। 

मध्य प्रदेश से इन नामों का किया ऐलान

मुरैना- शिवमंगल सिंह तोमर

भिंड- संध्या राय

ग्वालियर- भारत सिंह कुशवाहा

गुना- ज्योतिरादित्य सिंधिया

सागर – लता वानखेड़े

टीकमगढ़- वीरेंद्र खटीक

दमोह- राहुल लोधी

खजुराहो- वीडी शर्मा

सतना- गणेश सिंह

रीवा – जनार्दन मिश्रा

सीधी- डॉ राजेश मिश्रा

शहडोल- हिमाद्री सिंह

जबलपुर- आशीष दुबे

मंडला- फग्गन सिंह कुलस्ते

होशंगाबाद- दर्शन सिंह चौधरी

विदिशा- शिवराज सिंह चौहान

भोपाल- अनूप शर्मा

राजगढ़- रोडमल नागर

देवास- महेंद्र सिंह सोलंकी

मंदसौर- सुधीर गुप्ता

रतलाम- अनीता नगर सिंह चौहान

खरगोन- गजेंद्र पटेल

खंडवा- नरेश्वर पाटिल

बैतूल- दुर्गादास उइके

दिल्ली मुख्यालय में कुछ देर पहले बीजेपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की थी जिसके बाद सभी प्रत्याशियों के नामों पर मुहर लग गई है। लोकसभा चुनाव के प्रत्याशियों के नाम को लेकर कई बार बैठकें हुईं। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा भी दिल्ली जाकर बैठक में शामिल हुए थे। केंद्रीय नेतृत्व में विचार मंथन करने के बाद आखिरकार लोकसभा प्रत्याशियों के नामों की घोषणा हो चुकी है।

आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत शिविर का आयोजन, समस्याओं का त्वरित निपटारा करें विभाग -वीरेंद्र सिंह एसडीएम     |     फिस के नाम पर अभिभावकों को धमकाया जाता है फीस जमा ना होने पर बच्चों को घण्टो खड़ा रखकर किया जाता है पड़ताड़ित     |     डीएसपी के पद पर चयनित सुश्री सोनू कनेश का आदिवासी समाज जिला कोर कमेटी ने किया सम्मानित     |     बिजली गुल अलीराजपुर जिले के इन इलाको इश गावो मे रहेगी रविवार को बिजली गुल।     |     ,, सोंडवा महाविद्यालय में जिला स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता आयोजित की गए,,     |     मिशन D3 में कार्य करने वाले हर कार्यकर्ता का होगा सम्मान,     |     महिला अपराध, पॉक्सो एक्ट एवं साइबर अपराध संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन     |     पीएम श्री एकीकृत शा. हाई स्कूल थोडसिंधी में हुआ साईकिल वितरण कार्यक्रम, कैबिनेट मंत्री श्री नागरसिंह चौहान रहें उपास्थित      |     अभिमन्यु-3 विशेष जन-जागरूकता अभियान के अंतर्गत मैराथन दौड़ आयोजन     |     अवैध पिस्टल एवं जिंदा राउंड के साथ बदमाश गिरफ्तार,मुखबिर सूचना पर सक्रिय पुलिस कार्रवाई।     |