Ad 1

राशन आपके द्वार योजना के तहत बेरोजगार युवाओं को लोन से दी गई गाड़ियां कलेक्ट्रेड में हुई खड़ी

पिछले से 6 माह से नही मिली बकया राशि बेरोजगार युवा हुए हताश,गाड़ी का रख रखा,पिटनेस एवं बीमा नही करवापा रहे।

जुबेर निजामी की रिपोर्ट 

अलीराजपुर:- मध्यप्रदेश की महत्वाकांक्षी योजना राशन आपके द्वार योजना संचालित है,जिसमें बेरोजगार युवाओं को आत्म निर्भर बनाने के लिए सरकार की ओर से लोन के माध्यम से गाड़ियां उपलब्ध करवाई गई है। इन वाहनों को इस याजना में अटेप करके गाँव-गाँव राशन वितरण हेतु सेवाएँ देते रहे है। वाहनों का माह दिसम्बर 2023 से मई 2024 तक 6माह का बकाया राशि का भुगतान नही किया गया है, जिससें रख रखाव के अभाव में वाहनों के फिटनेस समाप्त हो गये है तथा बीमा की अवधि भी खत्म हो गई है। लोन की किश्तें नहीं भर पा रहे हैं आर्थिक परेशानीयों का सामना करते हुए।हम अपने वाहनों के माध्यम से गांव गांव राशन निरन्तर पहुचा रहे हैं।
जिम्मेदार अधिकारी को हमारे द्वारा बारबार आवेदन ,निवेदन करने के बाद भी बकाया राशि का भुगतान नहीं किया जा रहा है। जिसके कारण जयस जिला अध्यक्ष अरविंद कनेश के नेतृत्व में सभी वाहन ऑपरेटरों ने सांकेतिक हड़ताल कर अपने वाहनों को कलेक्ट्रेड कार्यलय में खड़े कर माननीय मुख्यमंत्री के नाम से कलेक्टर डॉ. अभय अरविंद बेडेकर को ज्ञापन सौंप कर बकाया राशि का अतिशीघ्र भुकतान करने की मांग की गई है।साथ ही जिम्मेदार अधिकारी कर्मचारी के विरुद्ध अवश्य कार्यवाही करने की मांग की गई हैं।इस दौरान विनोद चौहान,लक्षमण बारिया,दिलीप खराड़ी, दिलीपसिंह रावत,महेश चौहान, इलामसिंह, सुरतान तोमर, कैलाश निंगवाल, कदम भिंडे,जामदु चौहान, संदीप बघेल, सोहन रावत,विजय, प्रदीप डावर, केशम वास्कले, एवं भगत सिंह रावत आदि इस योजना के तहत कार्य मे लगे युवा उपस्थित थे।

​जोबट: भारतीय मजदूर संघ ने किया नई सहायिकाओं का स्वागत, 4 माह से रुके मानदेय को लेकर उठाई आवाज     |     ओबीसी–एससी–एसटी के हक़ और सम्मान के लिए भोपाल में हुआ विशाल महासम्मेलन।     |     आलीराजपुर जिले में रविवार को 6 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित     |     आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत शिविर का आयोजन, समस्याओं का त्वरित निपटारा करें विभाग -वीरेंद्र सिंह एसडीएम     |     फिस के नाम पर अभिभावकों को धमकाया जाता है फीस जमा ना होने पर बच्चों को घण्टो खड़ा रखकर किया जाता है पड़ताड़ित     |     डीएसपी के पद पर चयनित सुश्री सोनू कनेश का आदिवासी समाज जिला कोर कमेटी ने किया सम्मानित     |     बिजली गुल अलीराजपुर जिले के इन इलाको इश गावो मे रहेगी रविवार को बिजली गुल।     |     ,, सोंडवा महाविद्यालय में जिला स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता आयोजित की गए,,     |     मिशन D3 में कार्य करने वाले हर कार्यकर्ता का होगा सम्मान,     |     महिला अपराध, पॉक्सो एक्ट एवं साइबर अपराध संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन     |