Ad 1

दो बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर:हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल किया रेफर

इरशाद मंसूरी की रिपोर्ट 

अलीराजपुर रविवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां तेज रफ्तार दो बाइक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में एक बाइक चालक, एक बालिका गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी सड़क से गुजर रहे राहगीरों ने पुलिस को दी। सूचना पर अलीराजपुर थाना पुलिस और 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुचीं। जहां से राहगीरों की मदद से तत्काल घायलों को उपचार के लिए अलीराजपुर जिला अस्पताल ले जाया गया। आप को बतादे कुछ दिन पूर्व भी 8 वर्षिय बालक को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मारी थी। जिसे बड़ोदा रेफर किया था। इस मार्ग पर आंगनबाड़ी केन्द्र जाने और रोड़ पर सरकारी स्कूल संचालित होती है। जहाँ कक्षा पहली से 12 वी तक के बच्चों आते हैं। जहाँ छोटे बच्चों का आना जाना होता है। स्पीड ब्रेकर नही होने से आये दिन इस मार्ग पर दुर्घटना होना आम बात हो गई। नही पर कोई अधिकारी ध्यान दे रहा। साथ ही यातायात थाना के सामने से स्पोर्ट्स बाइक और तीन सवार फर्राटेदार निकलते है। जिसपर उन वाहन चालकों पर कोई कार्यवाही नही की जाती। कई बार खण्डवा बरोड़ा मार्ग की खबर प्रकाशित की गई। खबर प्रकाशित होने के बाद सिर्फ एक दो दिन खानापूर्ति कर इतिश्री कर लेते। यातायात विभाग को फर्राटेदार वाहन और तीन सवारी पर नगर के विभिन्न चौराहे पर कार्यवाही करनी चाहिए।

 मार्ग में स्पीड़ ब्रेकर लगाने की मांग

खण्डवा बड़ोदा मार्ग पर आये दिन दुर्घटना होती रहती है। इस घटना के बाद लोगों में काफी रोश व्याप्त है। लोगों का कहना है। कि मार्ग में लापरवाही पूर्वक गाडिया तेज गति से चलती रहती है, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। इस मार्ग में स्पीड ब्रेकर लगाया जाना चाहिए।

स्पीड ब्रेकर नहीं होने से हादसे

शहर से गुजरने वाले खंडवा-वडोदरा स्टेट हाईवे पर स्पीड ब्रेकर नहीं होने से आए दिन छोटी-बड़ी दुर्घटनाएं हो रही हैं। इसी मार्ग पर कुछ दिनों पहले बाइक दुर्घटना हुई थी।खंडवा बड़ोदा मार्ग पर 24 घंटे वाहनों की आवाजाही बनी रहती है। कई बार क्षेत्रवासियों ने मुख्य चौराहों और टर्निंग पॉइंट पर स्पीड ब्रेकर बनाए जाने कई बार मांग की है। बर्फ फेक्ट्री क्षेत्र पर प्रतिदिन दुर्घटना का भय बना रहता। इस मार्ग पर रोजाना हादसे होते रहते है। इस समस्या से निजात पाने के लिए क्षेत्रवासियों ने कई बार आवेदन दिये गये पर कोई निराकरण नही हुआ। समय रहते स्पीड ब्रेकर बन जाते तो कुछ हद तक दुर्घटनाओं पर अंकुश लग सकता है। मुख्य चौहारों पर स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग की लेकिन इस और जिम्मेदार का ध्यान नहीं दे रहे।

पत्थर मारकर महिला का सर फोडा, गंभीर घायल महिला का जिला चिकित्सालय मे उपचार जारी।     |     टेक्टर चालक ने बाईक सवार को रोन्दा बाईक सवार युवक की मोके पर हुई दर्दनाक मौत।     |     अलीराजपुर भगोरिया मेले के दौरान यातायात व्यवस्था, यातायात प्रतिबंध एवं मार्ग परिवर्तन, अ सुविधाओ से बचने के लिए  देखे इस खबर को।     |     लड़कियों से छेड़खानी कर सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने वाले आरोपी पुलिस की गिरफ्त में।     |     जिला पंचायत सदस्य माननीया रिंकुबाला डावर वार्ड क्रमांक 08 जोबट के द्वारा जिला पंचायत निधि से ग्राम उबलड में 8 लाख रुपये का स्टॉप डेम सह पुलिया का किया भूमिपूजन     |     विगत दिवस अलीराजपुर मेले में शांति भंग करनें वाले 03 बदमाशों पर रासुका (NSA) के तहत कार्यवाही।     |     थाना प्रभारीयो को किया इधर से उधर, सोरवा, बखतगढ, थाना प्रभारी बदले गए, शिवराम तरोले होगे आजाद नगर थाना प्रभारी।      |     81 ईनामी फरार बदमाशों को किया गिरफतार- श्री राजेश व्‍यास पुलिस कप्तान अलीराजपुर।     |     ऑपरेशन मुस्‍कान- अलीराजपुर पुलिस ने 10 गुमशुदा बच्‍चों को उनके परिवारों से मिलाया।     |     पुलिस की अवैध शराब के विरूद्ध कार्यवाही, अवैध शराब के विरूद्ध कार्यवाही मे बडी मात्रा मे शराब की गई जप्‍त।        |