Ad 1

आंगनवाड़ी ग्रामीण भारत की जीवन रेखा के तहत लोक अधिकार मंच का ब्लॉक स्तरीय प्रमार्श एवम रिपोर्ट शेयरिंग कार्यक्रम आयोजित ।

✍️जुबेर निजामी की रिपोर्ट 

अलीराजपुर जिले के सोंडवा ब्लॉक लोक अधिकार मंच का ब्लॉक स्तरीय प्रमार्श एवम रिपोर्ट शेयरिंग कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिसमें महिला बाल विकास विभाग अधिकारी, सेक्टर सुपरवाइजर , ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर और लोक अधिकार मंच के सोंडवा ब्लॉक कमिटी सदस्य सहित 22लोगो ने प्रतिभाग किया । कार्यक्रम की शुरुआत विजय कनेश ने किया तथा तुषार गोहटे ने nccm (आत्म शक्ति ट्रस्ट) का परिचय देते हुए कार्यक्रम को आगे बढ़ाया और रिपोर्ट शेयर की। पैनल पर चर्चा सुनीता बामनिया महिला बाल विकास ब्लॉक अधिकारी और बीएमओ विजय बघेल ने की । 
ब्लॉक की कुपोषण स्थिति पर चर्चा सेक्टर सुपरवाइजर और ब्लॉक समन्वयक ने किया। खुले सत्र में कुपोषण की स्थिति को लेकर ब्लॉक कमिटी मेंबर अतुल तोमर ने अपनी बात रखी । कहा की सोंडवा ब्लॉक का अधिकतर हिस्सा पहाड़ी हे ओर वहा पर लोगो का प्रशासन से जुड़ाव कम है जागरूकता की बहुत कमी है जिससे विभिन्न योजनाओं का लाभ बहुत कम मिलता है स्वास्थ सुविधाओ का लाभ नहीं मिलने से अंधविश्वास पर भरोस करते हैं गंभीर रूप से बीमार लोगो भी झाड़ फूंक से इलाज करते हैं और सही इलाज नही मिलने से माता और बच्चो की मृत्यु की संख्या बड़ रही है। संगठन के माध्यम जागरूकता बड़ा कर कुपोषण को कम किया जा सकता हे।
बीएमओ विजय बघेल ने बताया कि जिले में कुपोषण को लेकर लोक अधिकार मंच कार्य कर रहा है बहुत ही सराहनीय है अलीराजपुर जिले में लोगो में जागरूकता का बहुत अभाव है लोक अधिकार मंच का कार्य एक वरदान साबित होगा । स्वास्थ विभाग लोक अधिकार मंच को स्पोर्ट देने का पूरा प्रयास किया जाएगा 
महिला बाल विकास अधिकारी सुनीता बामनिया ने कहा की हम लोक अधिकार मंच के साथ मिलकर पिछड़े गांवों को चिन्हित कर वहा विशेष ध्यान देकर लोगो को जागरूक करने का कार्य करेंगे । 
ब्लॉक कमिटी मेंबर ओर सेक्टर सुपरवाइजर ने भी अपनी बात रख कर कहा की लोगो में बिहेवियर चेंज की जरूरत है संगठन के द्वारा बदलाव आ सकता है। मिलकर अच्छा प्रयास करेंगे। 
 विजय कनेश ने आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया ।

​जोबट: भारतीय मजदूर संघ ने किया नई सहायिकाओं का स्वागत, 4 माह से रुके मानदेय को लेकर उठाई आवाज     |     ओबीसी–एससी–एसटी के हक़ और सम्मान के लिए भोपाल में हुआ विशाल महासम्मेलन।     |     आलीराजपुर जिले में रविवार को 6 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित     |     आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत शिविर का आयोजन, समस्याओं का त्वरित निपटारा करें विभाग -वीरेंद्र सिंह एसडीएम     |     फिस के नाम पर अभिभावकों को धमकाया जाता है फीस जमा ना होने पर बच्चों को घण्टो खड़ा रखकर किया जाता है पड़ताड़ित     |     डीएसपी के पद पर चयनित सुश्री सोनू कनेश का आदिवासी समाज जिला कोर कमेटी ने किया सम्मानित     |     बिजली गुल अलीराजपुर जिले के इन इलाको इश गावो मे रहेगी रविवार को बिजली गुल।     |     ,, सोंडवा महाविद्यालय में जिला स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता आयोजित की गए,,     |     मिशन D3 में कार्य करने वाले हर कार्यकर्ता का होगा सम्मान,     |     महिला अपराध, पॉक्सो एक्ट एवं साइबर अपराध संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन     |