Ad 1

आबकारी विभाग अलीराजपुर द्वारा बड़ी कार्यवाही, 189 पेटी अवैध शराब जब्त कर प्रकरण  दर्ज किया गया

जुबेर निजामी की रिपोर्ट 

अलीराजपुर 29/07/ 2024 कलेक्टर अलीराजपुर श्री अभय अरविंद बेडेकर , एवं जिला आबकारी अधिकारी श्री धर्मेन्द्र सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग द्वारा मुखबिर की सूचना पर रायछा में एक सुने मकान से अवैध मदिरा जब्त की गई। मकान की तलाशी  लेने पर माउंट 6000 बीयर केन की 47 पेटी, लंदन प्राइड की 19 पेटी, MD की 16 पेटी  , गोवा की 55 पेटी, सिग्नेचर की 5 पेटी, ब्लेंडर प्राइड की 6 पेटी, रिट्ज की 6 पेटी, मैजिक मूमेंट की 2 पेटी, रॉयल चैलेंज की 7 पेटी, अमेरिकन प्राइड की 1 पेटी, ऑल सीज़न की 6 नग बॉटल, हंटर बीयर केन 9 पेटी, किंगफिशर की 10 पेटी  अवैध मदिरा जब्त की गई । 
इस प्रकार कुल 189 पेटी अवैध मदिरा जब्त की गई। मदिरा की मात्रा 50 बल्क लीटर से अधिक होने पर मदिरा  को कब्जे आबकारी लिया गया।  मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) 34(2)  में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया ।
सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री जी एस रावत और जी एस धुंध के नेतृत्व में आबकारी टीम द्वारा  मदिरा जब्त की गई जिसकी अनुमानित  कीमत 13 लाख है।
इस कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक श्री गम्भीर सिंह वास्कले  ,श्री मोहित बिरला, आरक्षक कालूसिंह बघेल, हितेंद्र चावड़ा, विवेक बर्दे, मनीष भयडिया का सराहनीय सहयोग रहा।

अलीराजपुर ब्लॉक के ग्रामीण अंचल की सांदीपनी (सी एम राईस) स्कूल खंडाला का हाई स्कूल परिणाम 100% रहा      |     सांसद श्रीमती अनीता चौहान की अध्यक्षता में दिशा बैठक सम्पन्न हुई     |     तेज आवाज में बजाने पर भाबरा थाने में हुए दो DJ. जप्त कर की गयी कार्यवाही।     |     ग्राम सभा का गठन किया गया, उडन चापरी फलिया की नवीन पेसा ग्राम सभा का गठन किया गया।     |     रिबोर के बाद भी नहीं निकला पुराना बस स्टैंड पर पानी, आम्बूआ मे पानी की किल्लत अभी भी बरकरार     |     शव मिलने से फेली सनसनी तालाब में अज्ञात व्यक्ति की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।     |     6 साल के बच्चे ने रखा 14 घंटे का रोजा, रमजान के सभी रोजे रखना चाहता है हुसैन निजामी     |     दाऊदी बोहरा समुदाय ने भारत में गौरैया संरक्षण के प्रयासों को फिर से शुरू किया     |     विश्‍व रेडक्रास दिवस के उपलक्ष्‍य में रक्‍तदान शिविर का सफल आयोजन हुआ      |     आलीराजपुर जिले से 34 युवाओं का पुलिस आरक्षक के पद पर हुआ हैं चयन आकास संगठन दी बधाई     |