Ad 1

इक्कीस जोड़ो ने किया कबूल ,अलीराजपुर से दो दूल्हे हुए शामिल, कुरैशी जमाअत का सामुहिक विवाह सम्मेलन सम्पन्न। 

इक्कीस जोड़ो ने किया कबूल ,अलीराजपुर से दो दूल्हे हुए शामिल, कुरैशी जमाअत का सामुहिक विवाह सम्मेलन सम्पन्न। 

✍️ जुबेर निजामी की रिपोर्ट 

छः जिला कुरैशी कस्साब जमात का सामूहिक विवाह माहेश्वर मे हुआ जिसमे छः जिले से कुल 21 जोड़े शामिल हुए। प्राप्त जानकारी के अनुसार खंडवा, खरगोन, बड़वानी, धार, अलीराजपुर तथा इंदौर के मानपुर के कुल 27 गांव से कुरैशी कस्साब जमात द्वारा मिलकर सामूहिक विवाह का कार्यक्रम महेश्वर मे आयोजित किया गया जिसमे 21 जोड़ो का निकाह संपन्न हुआ। कुल 21 जोड़ो मे अलीराजपुर के दानिश पिता तस्लीम कुरैशी और सिद्दीकी पिता शकील कुरैशी ने भी सामूहिक विवाह मे भाग लिया। छः जिले कमेटी सदर रहिस कुरैशी (कसरावद ) ने बताया की बढ़ती महगाई और समय की बचत के उदेश्य से छः जिला कुरैशी जमात ने सामूहिक विवाह करने का फैसला लिया। पिछले चार माह से कमेटी द्वारा लगातार मीटिंग ली जा रही थी। सामूहिक निकाह को सफल बनाने हेतु लगातार कमेटी के सदस्यो द्वारा मेहनत व लगन से काम किया जा रहा था। साथ ही साथ छः जिले से कुल 27 गांव की कमेटीयो को अलग अलग जिम्मेदारी सोपी गयी थी सभी कमेटीयो ने अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाते हुए कार्यक्रम को सफल बनाया हैं। सामूहिक विवाह कार्यक्रम मे छः जिले के कुरैशी कस्साब बिरादरी के सभी महिला पुरुष उपस्थित रहे। सभी 21 जोडो को कमेटी द्वारा तोहफ़े मे जरूरत का सभी सामान जो दैनिक उपयोग मे आता है दिया गया। छः जिला कमेटी के उपाध्यक्ष शकील कुरैशी टेलर (अलीराजपुर ), प्रवक्ता मेहमूद कुरैशी(पेपु सेठ ) और सरपरस्त फारुख कुरैशी द्वारा अलीराजपुर कुरैशी बिरादरी के दो युवाओं को भी शामिल करवाया गया। छः जिला कमेटी ने बताया की उक्त कार्यक्रम का खर्च छः जिले मे मिलने वाली कुल 27 बिरादरी की कमेटीया हैं उन सबने इस कार्यक्रम मे समय के साथ साथ आने वाले खर्च को भी उठाया हैं। कमेटी सदर द्वारा सभी का आभार भी माना गया हैं।

उक्त जानकारी छः जिला कमेटी प्रवक्ता मेहमूद कुरैशी (पेपु सेठ ) अलीराजपुर द्वारा दि गयी।

​जोबट: भारतीय मजदूर संघ ने किया नई सहायिकाओं का स्वागत, 4 माह से रुके मानदेय को लेकर उठाई आवाज     |     ओबीसी–एससी–एसटी के हक़ और सम्मान के लिए भोपाल में हुआ विशाल महासम्मेलन।     |     आलीराजपुर जिले में रविवार को 6 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित     |     आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत शिविर का आयोजन, समस्याओं का त्वरित निपटारा करें विभाग -वीरेंद्र सिंह एसडीएम     |     फिस के नाम पर अभिभावकों को धमकाया जाता है फीस जमा ना होने पर बच्चों को घण्टो खड़ा रखकर किया जाता है पड़ताड़ित     |     डीएसपी के पद पर चयनित सुश्री सोनू कनेश का आदिवासी समाज जिला कोर कमेटी ने किया सम्मानित     |     बिजली गुल अलीराजपुर जिले के इन इलाको इश गावो मे रहेगी रविवार को बिजली गुल।     |     ,, सोंडवा महाविद्यालय में जिला स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता आयोजित की गए,,     |     मिशन D3 में कार्य करने वाले हर कार्यकर्ता का होगा सम्मान,     |     महिला अपराध, पॉक्सो एक्ट एवं साइबर अपराध संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन     |