Ad 1

सोण्डवा महाविद्यालय के दल ने कॉलेज चलो अभियान के अंतर्गत विद्यालयों का भ्रमण किया।

सोण्डवा महाविद्यालय के दल ने कॉलेज चलो अभियान के अंतर्गत विद्यालयों का भ्रमण किया।

✍️जुबेर निजामी की रिपोर्ट 

अलीराजपुर/सोन्डवा उच्च शिक्षा विभाग, मध्यप्रदेश के निर्देशानुसार माँ नर्मदा शासकीय महाविद्यालय सोण्डवा के प्राध्यापकों के दल ने सोण्डवा तहसील के विद्यालयों में भ्रमण कर विद्यार्थियों को महाविद्यालय में प्रवेश के लिए प्रेरित किया। उक्त अभियान के अंतर्गत प्रो. तबस्सुम कुरैशी, प्रो. पूजा वर्मा और डॉ. विशाल देवड़ा, डॉ. मोहनकुमार डोडवे द्वारा दिनांक 06/01/2025 को शासकीय कन्या शिक्षा परिसर, सोण्डवा तथा शासकीय मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सोण्डवा में जाकर विद्यार्थियों को नवीन राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विभिन्न प्रावधानों के बारे में जैसे चॉइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम, बहु विषयक दृष्टिकोण, बहु आगमन एवं निर्गमन व्यवस्था, व्यावसायिक शिक्षा एवं अकादमिक लचीलापन आदि तथा उच्च शिक्षा विभाग द्वारा संचालित पोस्टमैट्रिक छात्रवृत्ति एवं अन्य विभिन्न हितग्राही मूलक योजनाओं की जानकारी के साथ ही महाविद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं और महाविद्यालय की प्रवेश प्रक्रिया के विषय में विस्तृत जानकारी प्रदान की तथा महाविद्यालय में प्रवेश हेतु प्रेरित किया। महाविद्यालय के प्राध्यापकों द्वारा कॉलेज चलो अभियान का सोशल मीडिया पर भी अभियान चलाया जा रहा है जिससे ज्यादा से ज्यादा विद्यार्थी महाविद्यालय में प्रवेश लेकर उच्च शिक्षा प्राप्त कर अपने सुनहरे भविष्य का निर्माण करने में सक्षम बन सकें।

​जोबट: भारतीय मजदूर संघ ने किया नई सहायिकाओं का स्वागत, 4 माह से रुके मानदेय को लेकर उठाई आवाज     |     ओबीसी–एससी–एसटी के हक़ और सम्मान के लिए भोपाल में हुआ विशाल महासम्मेलन।     |     आलीराजपुर जिले में रविवार को 6 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित     |     आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत शिविर का आयोजन, समस्याओं का त्वरित निपटारा करें विभाग -वीरेंद्र सिंह एसडीएम     |     फिस के नाम पर अभिभावकों को धमकाया जाता है फीस जमा ना होने पर बच्चों को घण्टो खड़ा रखकर किया जाता है पड़ताड़ित     |     डीएसपी के पद पर चयनित सुश्री सोनू कनेश का आदिवासी समाज जिला कोर कमेटी ने किया सम्मानित     |     बिजली गुल अलीराजपुर जिले के इन इलाको इश गावो मे रहेगी रविवार को बिजली गुल।     |     ,, सोंडवा महाविद्यालय में जिला स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता आयोजित की गए,,     |     मिशन D3 में कार्य करने वाले हर कार्यकर्ता का होगा सम्मान,     |     महिला अपराध, पॉक्सो एक्ट एवं साइबर अपराध संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन     |