Ad 1

कलेक्टर श्रीमती सुरभि गुप्ता एवं एसपी श्री विजय भागवानी ने ग्राम ककराना में पुनर्वास स्थल का निरीक्षण किया

वर्षाकाल में पुनर्वास स्थल और बैक वॉटर क्षेत्र में आवयक व्यवस्थाओं संबंधित दिये दिषा निर्देश 

अलीराजपुर:- कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्रीमती सुरभि गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक श्री विजय भागवानी ने ककराना स्थित पुनर्वास स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने ककराना में बेक वॉटर में लाइफ सेविंग मोटर बोट का परिचालन भी देखा। इस अवसर पर उन्होंने वर्षाकाल में पुनर्वास केन्द्र और डूब प्रभावित क्षेत्रों हेतु आवयक व्यवस्थाओं संबंधित दिषा निर्देश दिए। शनिवार को कलेक्टर श्रीमती गुप्ता एवं एसपी श्री भागवानी ने ककराना स्थित पुनर्वास स्थल का निरीक्षण किया। कलेक्टर श्रीमती गुप्ता ने पुनर्वास स्थल पर समुचित सफाई व्यवस्था, पेयजल, विद्युत, सुविधाघर की समुचित व्यवस्थाएं सुनिचित करने के निर्दे दिए। ककराना में बेक वाटर क्षेत्र की स्थिति का जायजा लेते हुए वर्षाकाल और बेक वाटर के भराव की स्थिति का जायजा लिया।

बैक वाटर क्षेत्र में होमगार्ड की रैक्यू टीम की तैनाती और सुरक्षा प्रबंधों संबंधित दिषा निर्देश देते हुए बैक वाटर में होमगार्ड की पेट्रोलिंग एवं रेस्क्यू बोट के परिचालन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही रैक्यू टीम के पास आवश्यक सुरक्षा प्रबंधों की स्थिति जानी। इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री देवकीनंदन सिंह, तहसीलदार श्री कैलाश सस्तिया, होमगार्ड कमांडेड श्री गुलाबसिंह, श्री सतोंष डिंडोर सहित अन्य मैदानी अमले को वर्षाकाल प्रारंभ होते ही बैंक वॉटर की स्थिति पर नजर रखने के निर्देश दिए। क्षेत्र में समुचित सुरक्षा प्रबंधों के साथ रेस्क्यू टीम वर्षाकाल प्रारंभ होते ही तैनात करने के निर्दे दिए। इस अवसर पर राजस्व, पुलिस, होमगार्ड के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

​जोबट: भारतीय मजदूर संघ ने किया नई सहायिकाओं का स्वागत, 4 माह से रुके मानदेय को लेकर उठाई आवाज     |     ओबीसी–एससी–एसटी के हक़ और सम्मान के लिए भोपाल में हुआ विशाल महासम्मेलन।     |     आलीराजपुर जिले में रविवार को 6 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित     |     आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत शिविर का आयोजन, समस्याओं का त्वरित निपटारा करें विभाग -वीरेंद्र सिंह एसडीएम     |     फिस के नाम पर अभिभावकों को धमकाया जाता है फीस जमा ना होने पर बच्चों को घण्टो खड़ा रखकर किया जाता है पड़ताड़ित     |     डीएसपी के पद पर चयनित सुश्री सोनू कनेश का आदिवासी समाज जिला कोर कमेटी ने किया सम्मानित     |     बिजली गुल अलीराजपुर जिले के इन इलाको इश गावो मे रहेगी रविवार को बिजली गुल।     |     ,, सोंडवा महाविद्यालय में जिला स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता आयोजित की गए,,     |     मिशन D3 में कार्य करने वाले हर कार्यकर्ता का होगा सम्मान,     |     महिला अपराध, पॉक्सो एक्ट एवं साइबर अपराध संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन     |