Ad 1

हनीट्रैप की पेन ड्राइव रख फंसे कमलनाथ, एसआईटी ने जारी किया नोटिस, दो जून को पूछताछ भी करेगी

भोपाल:- एमपी के पूर्व सीएम कमलनाथ की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पूर्व मंत्री उमंग सिंघार को फंसते देख कमलनाथ ने कहा था कि मेरे पास भी हनीट्रैप की पेन ड्राइव है। इसके बाद उनकी मुश्किलें बढ़ गई हैं। उनका इशारा था कि इस पेन ड्राइव में बीजेपी नेताओं के वीडियो हैं। वहीं, एमपी हनीट्रैप मामले की जांच कर रही एसआईटी ने कमलनाथ को नोटिस थमा दिया है।

एसआईटी नोटिस जारी कर कमलनाथ से पेन ड्राइव मांगी है। साथ ही एसआईटी इस मामले में कमलनाथ से दो जून को पूछताछ करने के लिए श्यामला हिल्स स्थित आवास पर भी पहुंचेगी। एसआईटी के नोटिस के बाद कमलनाथ की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। वहीं, कांग्रेस अब बचाव के मुद्रा में है।

कमलनाथ ने क्यों कहा था ऐसा

दरअसल, कुछ दिन पहले पूर्व मंत्री उमंग सिंघार की महिला मित्र ने भोपाल में खुदकुशी कर ली थी। वह मोहाली की रहने वाली थी। बताया जा रहा है कि उमंग सिंघार उससे कुछ दिन बाद शादी करने वाले थे। खुदकुशी के अगले दिन पुलिस ने उमंग सिंघार के ऊपर केस दर्ज कर लिया था। उसके बाद कांग्रेस बचाव में आ गई थी। कमलनाथ ने इसी पर कहा था कि हमारे पास भी हनीट्रैप की पेन ड्राइव है। उसी बयान को लेकर विवाद बढ़ा है।

क्या है हनीट्रैप केस

गौरतलब है कि कमलनाथ की सरकार में ही एमपी में हनीट्रैप उजागर किया हुआ था। इस मामले पांच महिलाएं और कुछ पुरुष बड़े अधिकारियों और नेताओं को वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर रहे थे। इंदौर नगर निगम के इंजीनियर हरभजन सिंह से ये महिलाएं तीन करोड़ रुपये मांग रही थी। हरभजन सिंह की शिकायत पर ही ये कार्रवाई हुई थी। उसके बाद हरभजन सिंह के साथ महिलाओं का वीडियो लीक हो गया था। इस दौरान एक बीजेपी नेता और बड़े आईएएस अफसर का भी वीडियो लीक हुआ था।

रिबोर के बाद भी नहीं निकला पुराना बस स्टैंड पर पानी, आम्बूआ मे पानी की किल्लत अभी भी बरकरार     |     शव मिलने से फेली सनसनी तालाब में अज्ञात व्यक्ति की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।     |     6 साल के बच्चे ने रखा 14 घंटे का रोजा, रमजान के सभी रोजे रखना चाहता है हुसैन निजामी     |     दाऊदी बोहरा समुदाय ने भारत में गौरैया संरक्षण के प्रयासों को फिर से शुरू किया     |     आलीराजपुर जिले से 34 युवाओं का पुलिस आरक्षक के पद पर हुआ हैं चयन आकास संगठन दी बधाई     |     पत्थर मारकर महिला का सर फोडा, गंभीर घायल महिला का जिला चिकित्सालय मे उपचार जारी।     |     टेक्टर चालक ने बाईक सवार को रोन्दा बाईक सवार युवक की मोके पर हुई दर्दनाक मौत।     |     अलीराजपुर भगोरिया मेले के दौरान यातायात व्यवस्था, यातायात प्रतिबंध एवं मार्ग परिवर्तन, अ सुविधाओ से बचने के लिए  देखे इस खबर को।     |     ग्राम सभा का गठन किया गया, उडन चापरी फलिया की नवीन पेसा ग्राम सभा का गठन किया गया।     |     लड़कियों से छेड़खानी कर सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने वाले आरोपी पुलिस की गिरफ्त में।     |