Ad 1

उमंग सिंघार के मामले में कांग्रेस एकजुट, विधायकों की बैठक में बनी रणनीति

 

May 20, 2021

भोपाल: सोनिया भारद्वाज आत्महत्या कांड की आड़ में पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक उमंग सिंघार को कानूनी चक्रव्यूह में फंसाने के खिलाफ कांग्रेस एकजुट हो गई है. सोनिया भारद्वाज आत्महत्या के मामले को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह समेत पूरी कांग्रेस कमेटी और विधायक दल उमंग के साथ खड़ा नजर आ रहा है.

नेता प्रतिपक्ष एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने विधायकों की बैठक बुलाई. बैठक में विधायक उमंग के खिलाफ राजनीतिक विद्रोह की भावना से दर्ज एफआईआर को वापस लेने के लिए रणनीति बनाई गई. बैठक में नेता प्रतिपक्ष कमलनाथ का कहना था कि मृतिका सोनिया के बेटे आर्यन और उसकी मां के बयान के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि आत्महत्या कांड में विधायक उमंग के खिलाफ बिना ठोस साक्ष्य के आधार पर आपराधिक मामला राजनीतिक विद्वेष की भावना से दर्ज किया गया है. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह से भी मेरा यही कहना है कि आत्महत्या कांड को राजनीतिक दुर्भावना से नहीं देखा जाना चाहिए.

​जोबट: भारतीय मजदूर संघ ने किया नई सहायिकाओं का स्वागत, 4 माह से रुके मानदेय को लेकर उठाई आवाज     |     ओबीसी–एससी–एसटी के हक़ और सम्मान के लिए भोपाल में हुआ विशाल महासम्मेलन।     |     आलीराजपुर जिले में रविवार को 6 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित     |     आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत शिविर का आयोजन, समस्याओं का त्वरित निपटारा करें विभाग -वीरेंद्र सिंह एसडीएम     |     फिस के नाम पर अभिभावकों को धमकाया जाता है फीस जमा ना होने पर बच्चों को घण्टो खड़ा रखकर किया जाता है पड़ताड़ित     |     डीएसपी के पद पर चयनित सुश्री सोनू कनेश का आदिवासी समाज जिला कोर कमेटी ने किया सम्मानित     |     बिजली गुल अलीराजपुर जिले के इन इलाको इश गावो मे रहेगी रविवार को बिजली गुल।     |     ,, सोंडवा महाविद्यालय में जिला स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता आयोजित की गए,,     |     मिशन D3 में कार्य करने वाले हर कार्यकर्ता का होगा सम्मान,     |     महिला अपराध, पॉक्सो एक्ट एवं साइबर अपराध संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन     |