Ad2
Banner1

निलंबित पटवारी व सामाजिक कार्यकर्ता नितेश अलावा के समर्थन में आदिवासी छात्र संगठन

आदिवासी छात्र संगठन के अध्यक्ष सलाम सोलंकी ने कहा कि बहाली के लिए संगठन हर मोर्चे पर लड़ने को तैयार

अनुविभागीय अधिकारी जोबट द्वारा जोबट तहसील के प.ह.न.62 , बड़ी खट्टाली में पदस्थ पटवारी श्री नितेश अलावा को नेमावर जिला देवास, मानपुर जिला इंदौर व कसरावद जिला खरगोन के आदिवासी सम्मेलन में असंसदीय भाषा के साथ लोगो को भड़काने के का आरोप लगाते हुए है निलंबित कर दिया।

सामाजिक कार्यकर्ता एव पेशे से पटवारी नितेश अलावा के समर्थन में आदिवासी छात्र संगठन भी आ गया है, अलीराजपुर ACS अध्यक्ष सालम सोलकी ने स्पष्ट किया कि ACS पटवारी नितेश अलावा के साथ है।

छात्र संगठन का मानना है कि नितेश अलावा ने आदिवासियों के मुद्दों पर हमेशा संविधान के दायरे में रहकर बात की है। सरकार नेमावर के बलात्कारियों व मानपुर की अजनार नदी में जहरीला पानी मिलने वाले अपराधियो को बचाने के लिए इन मुद्दों पर आवाज उठाने वाले कर्मचारियों को राजनीतिक सड़यंत्र के जरिये दबा रही है।

बिना किसी कारण बताओ सूचना पत्र जारी किए बिना, जवाब जाने बिना जोबट sdm द्वारा एक तरफ कार्यावाही की गई जो कि न्यायोचित नही है।

आदिवासी छात्र संगठन दिनांक 18/07/2021 को जोबट में होने वाला ज्ञापन व धरना प्रदर्शन में शामिल होगा व पटवारी नितेश अलावा की बहाली की मांग करेगा, इसके साथ ही जोबट sdm व जिला कलेक्टर को हटाने की मांग करेगा जो पाचवी अनुसूची क्षेत्र में रहते हुए न तो आदिवासी मुद्दे के प्रति संवेदनशील है न ही आदिवासियों की भाषा संस्कृति का ज्ञान है।

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- +918962423252

पुलिस अधीक्षक ने सराहनीय कार्य के पुलिस अधिकारी /कर्मचारीयों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित,बोले- इससे बढ़ता है। मनोबल     |     अलीराजपुर पब्लिक स्कूल में मनाया गया शिक्षक दिवस,नन्हे मुन्ने बच्चे ने शिक्षकों को दिए उपहार     |     अलीराजपुर पुलिस द्वारा ग्राम रामसिह की चोकी में संचालित शासकिय हाई स्कुल विद्यार्थियों व शिक्षको ने पुलिस लाईन और थाना कोतवाली का भ्रमण किया     |     थाना कोतवाली ,चांदपुर व आम्बुआ थाना क्षेत्र में की गई चोरियों का खुलासा     |     गुलशने मदीना कमेटी का पुनः गठन सर्वसम्मति से गोलू मंसुरी सदर नयुक्त     |     जिला अस्पताल की सेप्टी ऑडिट, सीसीटीवी कैमरे बढ़ेंगे, सूचना पर तत्काल पुलिस पहुंचेगी।     |     अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद,अलीराजपुर इकाई की बैठक सम्पन्न हुई। किसे क्या मिला दायित्व देखे।      |     मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद जिला अलीराजपुर से जुड़ा BSW व MSW पाठ्यक्रम अब राम भरोसे होते जा रहा है – कादु सिंह डुडवे पूर्व छात्र     |     पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास ने SDOP जोबट कार्यालय में थाना प्रभारियों की ली बैठक लंबित अपराधों के निराकरण हेतु दिये दिशा-निर्देश     |         |